लाइव न्यूज़ :

नहीं बढ़ाई जाएगी मनरेगा के लिए आधार-आधारित पेमेंट के अनिवार्य उपयोग की समय सीमा, लास्ट डेट है 31 अगस्त

By अंजली चौहान | Updated: August 24, 2023 16:03 IST

जून में मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, कुल 14.28 करोड़ सक्रिय लाभार्थियों में से 13.75 करोड़ को आधार संख्या से जोड़ा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमनरेगा के तहत 31 अगस्त की पेमेंट डेट आगे नहीं बढ़ाई जाएगी 90 फीसदी मजदूरों के खाते पहले ही आधार से जोड़े गए88 प्रतिशत वेतन भुगतान एबीपीएस के माध्यम से

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण नौकरी गारंटी योजना (एमजीएनआरईजीएस) के तहत श्रमिकों को भुगतान के एकमात्र तरीके के रूप में आधार-आधारित भुगतान प्रणाली को लागू करने की समय सीमा 31 अगस्त से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों को पेमेंट के एकमात्र तरीके के तौर पर आधार-आधारित पेमेंट  प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

केंद्र सरकार ने इस साल जनवरी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एमजीएनआरईजीएस) के तहत नामांकित लोगों को मजदूरी का भुगतान करने के लिए आधार-आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) का उपयोग अनिवार्य कर दिया।

एबीपीएस मोड को अनिवार्य रूप से अपनाने की प्रारंभिक समय सीमा 1 फरवरी थी जिसे बाद में 31 मार्च तक फिर 30 जून तक और अंततः 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया। 

90 प्रतिशत सक्रिय मजदूरों के खाते पहले ही आधार से जोड़े गए

हालांकि, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। क्योंकि 90 प्रतिशत से अधिक सक्रिय श्रमिकों के खाते पहले ही आधार से जोड़े जा चुके हैं।

जून में मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, कुल 14.28 करोड़ सक्रिय लाभार्थियों में से 13.75 करोड़ को आधार संख्या से जोड़ा गया है।

मंत्रालय के अनुसार, कुल 12.17 करोड़ आधार नंबर प्रमाणित किए गए हैं और 77.81 प्रतिशत उस समय एबीपीएस के लिए पात्र पाए गए थे।

एबीपीएस के जरिए 88 प्रतिशत वेतन भुगतान 

जानकारी के मुताबिक, मई 2023 में, लगभग 88 प्रतिशत वेतन भुगतान एबीपीएस के माध्यम से किया गया था। मंत्रालय ने यह भी कहा था कि एमजीएनआरईजीएस के लाभार्थियों को जारी किए गए जॉब कार्ड का डेटा इस आधार पर नहीं हटाया जा सकता है कि कार्यकर्ता एबीपीएस के लिए पात्र नहीं है।

ग्रामीण विकास मंत्री ने दिया जवाब 

हाल ही में संपन्न मानसून सत्र के दौरान संसद में ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के एक लिखित उत्तर के अनुसार, लगभग 1.13 करोड़ एमजीएनआरईजीएस श्रमिकों, या योजना के तहत कुल सक्रिय श्रमिकों में से लगभग आठ प्रतिशत के बैंक खातों में अभी भी पैसा जमा नहीं किया गया है।

उत्तर-पूर्वी राज्य इस प्रक्रिया में पिछड़ रहे हैं असम में 42 प्रतिशत से अधिक, अरुणाचल प्रदेश में लगभग 23 प्रतिशत, मेघालय में 70 प्रतिशत से अधिक और नागालैंड में 37 प्रतिशत श्रमिकों के खातों को आधार संख्या से नहीं जोड़ा गया है।

प्रत्यक्ष खाता हस्तांतरण मोड के साथ एक वैकल्पिक भुगतान मोड के रूप में एबीपीएस 2017 से मनरेगा के तहत उपयोग में है।

मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि राज्यों को 100 प्रतिशत एबीपीएस अपनाने के लिए शिविर आयोजित करने और लाभार्थियों के साथ अनुवर्ती कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

टॅग्स :मनरेगाभारतआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ