लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में मध्याह्न भोजन में मिला मरा चूहा, प्राचार्य और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 11:00 IST

प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, शिक्षक संजीव कुमार, मुन्नू प्रसाद, बबीता और मध्याह्न भोजन की आपूर्ति करने वाले हापुड़ के गैर सरकारी संगठन जनकल्याण समिति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्याह्न भोजन को खाकर जनता इंटर कॉलेज के आठ छात्रों की तबियत खराब हो गई।भोजन के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

मुजफ्फरनगर में एक स्कूल में मध्याह्न भोजन में मरा चूहा मिलने के बाद चार लोगों और एक गैरसरकारी संगठन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, शिक्षक संजीव कुमार, मुन्नू प्रसाद, बबीता और मध्याह्न भोजन की आपूर्ति करने वाले हापुड़ के गैर सरकारी संगठन जनकल्याण समिति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

मध्याह्न भोजन को खाकर मुस्तफाबाद पचेंदा गांव के जनता इंटर कॉलेज के आठ छात्र और एक शिक्षक की तबियत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। सिंह के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने कहा कि यह गैर सरकारी संगठन जिले के 30 स्कूलों में मध्याह्न भोजन की आपूर्ति करता है, इस संगठन को अब काली सूची में डाल दिया गया है और भोजन के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

टॅग्स :मिड डे मीलउत्तर प्रदेशकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह