लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: शिवपुरी में 200 से ज्यादा गायों के मिले शव,मोहन कैबिनेट में गूंजा गौशाला का मुद्दा

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: February 19, 2024 16:16 IST

मध्य प्रदेश में गाय और गौशाला हमेशा से चुनावी मुद्दा। लेकिन शिवपुरी के करेरा में जंगल में 200 से ज्यादा गायों के शव मिलने पर हड़कम्प मच गया है। मोहन कैबिनेट में भी गाय और गौशाला के मुद्दा की गूंज सुनाई दी। जानिए पूरा मामला...

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में गायों के शव खुले जंगल में छोड़ें, शिवपुरी का मामलाराज्य सरकार ने पूरे मामले में प्रशासन से मांगी रिपोर्टगाय और गौशाला पर मोहन कैबिनेट में भी चर्चा

MP में गायों के खुले में शव

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जंगल में 200 से ज्यादा गायों के शव मिलने पर हड़कम्प मच गया है। हाईवे से आधा किलोमीटर अंदर जंगल में गायों के इतनी बड़ी संख्या में शव मिलने पर हड़कंप के हालात हैं। एक साथ इतनी गायों की मौत और उनके शव मिलने पर शिवपुरी से लेकर भोपाल तक बवाल मच गया है। हालांकि पशुपालन विभाग का मानना है कि शहरी क्षेत्र से लाकर गायों को यहां छोड़ गया है। लेकिन गायों की मौत इतनी बड़ी संख्या में कैसे हुई या जांच का विषय बन गया है।

 शिवपुरी के करेरा की ग्राम पंचायत जुझई  सीमा में लगे हाईवे से महज 500 मीटर की दूरी पर जंगल में इतनी बड़ी संख्या में गायों के शव मिले हैं । इतनी बड़ी संख्या में जंगल में गए के शव मिलने पर कई तरह के सवाल उठ खड़े हुए हैं। मरी हुई गायों के पेट से पॉलिथीन का कचरा निकल रहा है।

 करेरा से ही 50 किलोमीटर दूरी पर यूपी का झांसी लगा हुआ है अब जिला प्रशासन इस बात की पड़ताल कर रहा है कि क्या उत्तर प्रदेश से गायों के शव लाकर यहां पर छोड़े गए हैं या फिर मध्य प्रदेश से ही गायों के शव लेकर जंगल में छोड़े गए हैं। इसको लेकर अब पड़ताल की जा रही है।

मोहन कैबिनेट में भी सुनाई दिया गाय- गौशाला का मुद्दा

आज हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में सरकार ने तय किया है कि गौशालाओं के लिए राशि और मानदेय  को बढ़ाया जाएगा। गाय की मौत होने पर उसके दाह संस्कार की व्यवस्था भी सरकार करेगी इसमें सरकार सामाजिक संस्थाओं की भी मदद लेगी। सरकार केंद्र से भी गौशालाओं के निर्माण के लिए जरूरी राशि मांगेगी। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार