लाइव न्यूज़ :

वीडियो: हादसे से एक दिन पहले मोरबी पुल पर जमा दिखे थे सैकड़ों लोग, मस्ती करते आए थे नजर, सामने आया वीडियो

By आजाद खान | Updated: October 31, 2022 08:33 IST

आपको बता दें कि इस 30 सेकेंड के वीडियो में मोरबी पुल पर लोगों की भारी संख्या देखी गई है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हादसे से एक दिन पहले का है। वीडियो में लोगों को पुल पर मस्ती करते और मजे में उसे लात से मारते हुए भी देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के मोरबी में एक पुराने पुल के गिर जाने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 177 लोगों को बचाया गया है और 19 लोगों का इलाज भी चल रहा है। इस बीच हादसे से एक दिन पहले का वीडियो भी सामने आया है जहां लोग पुल पर मस्ती करते हुए दिखे है।

गांधीनगर: रविवार को गुजरात के मोरबी में एक पुराने केबल पुल के गिर जाने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं करीब 177 लोगों को बचाया गया है 19 लोग ऐसे है जिनका अभी-भी इलाज चल रहा है। फिलहाल सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ और दमकल विभाग मौके पर तैनात है और बचाव कार्य जारी है। 

ऐसे में इस हादसे को लेकर कई सवाल उठ रहे है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब वायरल भी हो रहा है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह हादसे से एक दिन पहले का वीडियो है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उसी पुल का है जहां रविवार को हादसा हुआ है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि पुल पर भारी संख्या में लोग मौजूद है, ऐसे में पुल पर जरा भी जगह दिखाई दे रहा है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि कुछ लोग पुल पर मस्ती भी कर रहे है। यही नहीं लोगों के पुल पर चलने से पुल हिल भी रहा है। इस 30 सेकेंड के वीडियो में यह देखा गया है कि पुल के शुरू और खत्म तक लोग भरे हुए है। वहीं इस वीडियो में कुछ लोगों को पुल पर मस्ती भी करते हुए देखा गया है। कुछ युवकों द्वारा मस्ती में पुल को हिलाते और उस पर लात मारते हुए भी देखा गया है। 

इससे पहले हुआ था मरम्मत 

आपको बता दें कि जिस पुल पर यह हादसा हुआ है उसका एक हफ्ते पहले ही मरम्मत किया गया है। बताया जाता है कि पुल काफी पुराना था, ऐसे में इस पुल को लेकर किसी हादसे का डर बना रहता था। 

यही कारण है कि बीच-बीच में इसे बंद भी किया जाता था। आज से एक हफ्ते पहले इसे मरम्मत के लिए इसे बंद किया गया जिसे कुछ दिन पहले ही खोला गया था।

पीएम और सीएम समेत सभी नेताओं ने जताया दुख

इस घटना के बाद पीएम मोदी और गुजरात के सीएम समेत सभी नेताओं ने इसे लेकर दुख जताया है। ऐसे में इस हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का भी एलान किया गया है। इस बीच सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ और दमकल विभाग के लोग घटनास्थल पर मौजूद है और वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में लगे है।  

टॅग्स :गुजरातब्रिज हादसावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल