लाइव न्यूज़ :

डांस बारः SC ने बार गर्ल की याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: March 29, 2018 03:28 IST

न्यायमूर्ति ए के सिकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने कहा कि राज्य सरकार को बार बालाओं की याचिका और नये डांस बार खोलने के लिए प्राप्त आवेदनों की स्थिति के बारे में एक हलफनामा दाखिल करना चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मार्चः उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार को राज्य में नये डांस बार के लाइसेंस के आवेदनों की स्थिति से अवगत कराने का निर्देश देते हुए बार को लेकर बनाये गए नये कानून के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली बार गर्ल्स की याचिका पर उससे जवाब दाखिल करने को कहा है। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि वह विस्तार से मामले की सुनवाई करेगा और अंतिम सुनवाई के लिए इसे सूचीबद्ध कर लिया।

न्यायमूर्ति ए के सिकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने कहा कि राज्य सरकार को बार बालाओं की याचिका और नये डांस बार खोलने के लिए प्राप्त आवेदनों की स्थिति के बारे में एक हलफनामा दाखिल करना चाहिए।

पीठ ने कहा कि मामले की अंतिम सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी। बुधवार की सुनवाई शुरू होने पर बार बालाओं की ओर से वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने कहा कि यह ऐसा मामला है, जिसमें लड़कियां बार में अपनी प्रस्तुति देना चाहती हैं लेकिन महाराष्ट्र सरकार ऐसा नहीं चाहती है।

पीठ ने कहा कि अदालत द्वारा इस विषय में कुछ आदेश दिए गए हैं, लेकिन आवेदनों पर राज्य सरकार की प्रतिक्रिया के बाद वह मामले पर गौर करेगी।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज