लाइव न्यूज़ :

दलाई लामा जाएंगे अरुणाचल और सिक्किम, चीन के लिए भारत का सख्त संदेश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 23, 2023 10:03 IST

तिब्बत के प्रमुख बौद्धधर्म गुरु बौद्ध दलाई लामा जल्द ही चीन की सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम का दौरा करेंगे। दलाई लामा दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों पेमा खांडू और प्रेम सिंह तमांग के आमंत्रण पर सीमावर्ती राज्यों का दौरा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम का दौरा करेंगे दलाई लामा अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू और सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने दलाई लामा को दिया आमंत्रणदलाई लामा का अरुणाचल और सिक्किम का दौरा अ्क्टूबर या नवंबर में होगा

दिल्ली: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा जल्द ही चीन की सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम का दौरा करेंगे। दलाई लामा दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आमंत्रण पर सीमावर्ती राज्यों का दौरा करेंगे। उनके इस यात्रा से भारत सरकार सीधे तौर पर चीन को बेहद सख्त संदेश देने जा रही है, जो दलाई लामा को अपना प्रमुख दुश्मन मानता है।

जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बीते शनिवार को दिल्ली में दलाई लामा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम खांडू ने ट्वीट करके बताया कि तिब्बत के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा ने उन्हें भरोसा दिया है कि वो इस साल अक्टूबर या नवंबर में अरुणाचल का दौरा करेंगे।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार केवल अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के अलावा सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी इस हफ्ते की शुरुआत में लाई लामा से मुलाकात की थी। उनसे भेंट करने के बाद प्रेम सिंह तमांग ने ट्वीट करके बताया, "मैंने परम पावन दलाई लामा को सिक्किम आने और अपनी बहुमूल्य उपस्थिति से हमें अनुग्रहित करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने हमारे निमंत्रण को स्वीकार किया और बताया कि अक्टूबर में सिक्किम का दौरा करेंगे।”

मालूम हो कि दलाई लामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते 20 अप्रैल को उद्धाटन किये गये भारत सरकार के वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली में थे। इस कार्यक्रम में तिब्बती धर्मगुरु 21 अप्रैल को भाषण भी दिया था। हालांकि दलाई लामा 20 अप्रैल को वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में नहीं गये थे क्योंकि भारत सरकार नहीं चाहती थी कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करें क्योंकि भारत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और G20 के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और उसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी आ सकते हैं।

लेकिन बावजूद उसके दलाई लामा द्वारा अरुणाचल और सिक्किम के दौरे से दिल्ली ने बीजिंग को साफ संदेश भेजा दिया है क्योंकि तीन सप्ताह पहले चीन ने भारी हिमाकत करते हुए मंदारिन भाषा में भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल के 11 स्थानों का नाम अपने नक्शे में दिखाते हुए पर उन क्षेत्रों पर अपना दावा किया था। इससे पहले भी अप्रैल 2017 में चीन ने अरुणाचल प्रदेश में छह स्थानों का नाम बदला था और दिसंबर 2021 में तिब्बती के 15 और स्थानों का नाम बदला था।

चीन भारत के अरुणाचल प्रदेश के 90,000 वर्ग किमी क्षेत्र पर अपना दावा पेश करता है और उसे वो ज़ंगनान या दक्षिण तिब्बत कहता है। हांलाकि भारत सरकार लगातार बीजिंग के उन दावे को अनैतिक कहते हुए खारिज करती है। मालूम हो कि साल 1959 के मार्च महीने में दलाई लामा चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से बचने के लिए ल्हासा के पोटाला पैलेस से भागकर भारत  पहुंचे थे और तब से भारत में निर्वासन की जिंदगी जी रहे हैं। दलाई लामा को चीन "अलगाववादी" कहता है और आरोप लगाता है कि बौद्ध धर्मगुरु चीन को विभाजित करने की साजिश करते रहते हैं।

टॅग्स :दलाई लामाअरुणाचल प्रदेशसिक्किमचीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह