लाइव न्यूज़ :

'युद्ध का जमाना गया, भारत-चीन बातचीत से सुलझाएं विवाद', लद्दाख यात्रा पर बोले दलाई लामा

By शिवेंद्र राय | Updated: July 15, 2022 10:48 IST

कोरोना महामारी के कारण लगभग दो साल तक दलाई लामा धर्मशाला में ही रहे। लंबे समय बाद तिब्बती धर्मगुरु लद्दाख की यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा पर वह लेह-लद्दाख में लगभग एक महीने रुकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख की यात्रा पर हैं तिब्बती धर्मगुरुभारत और चीन से शांति की अपील कीतिब्बत की स्वायत्तता कीं मांग की

जम्मू: तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा 15 दिन की लद्दाख यात्रा पर हैं। इस दौरान जम्मू से लेह के लिए निकलते समय दलाई लामा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जाना चाहिए। लगभग दो साल से भारत और चीन की सेनाए पूर्वी लद्दाख में एक दूसरे के सामने हैं। भारत और चीन के तनावपूर्ण संबंधों पर दलाईलामा ने कहा कि भारत और चीन दो बड़े देश हैं। उन्हें अपने विवाद बातचीत से शांतिपूर्ण तरीके से हल करने चाहिए। दलाई लामा ने कहा कि आज के समय में सैन्य शक्ति का इस्तेमाल करना पुरानी बात हो गई है।

दलाई लामा को अलगाववादी कहता है चीन

दलाई लामा तिब्बत के निर्वासित नेता हैं जो 1959 में तिब्बत पर चीन के कब्जे के बाद भारत आ गए थे। तबसे दलाईलामा भारत में रह रहे हैं। चीन दलाईलामा को बिल्कुल पसंद नहीं करता और उन्हें अलगाववादी नेता कहता है। चीन आरोप लगाता है कि दलाईलामा चीनी राज्य तिब्बत में अशांति और अलगाववाद फैलाने का काम करते हैं। दलाई लामा इस समय लेह-लद्दख यात्रा पर हैं जो चीन सीमा के बेहद ही नजदीक है। ऐसे में चीन को दलाई लामा की यात्रा बेहद खटक रही होगी।

तिब्बत पर क्या बोले दलाई लामा

तिब्बत के मसले पर अपनी बात रखते हुए दलाई लामा ने जम्मू में कहा कि वो चीन से आजादी नहीं चाहते। दलाई लामा ने कहा कि वो सिर्फ स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं। चीन पर टिप्पड़ी करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि चीन उनके बारे में क्या सोचता है और क्या कहता है।

बता दें कि साल 2018 में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने अपना जन्मदिन लद्दाख मे ही मनाया था। तब चीन ने उनकी यात्रा पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। इस बार भी चीन दलाई लामा की लद्दाख यात्रा पर भड़क सकता है।

टॅग्स :दलाई लामाभारतचीनलद्दाखLine of Actual Control
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज