लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रबंध कर रही ‘‘सिलेंडर वाली बिटिया’’

By भाषा | Updated: May 16, 2021 11:22 IST

Open in App

शाहजहांपुर 16 मई कोरोना संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की चुनौतियों से जूझ रहे अपने पिता को बचाने के लिए शाहजहांपुर की एक बेटी ने व्यक्तिगत प्रयासों से न केवल पिता के लिए ऑक्सीजन का प्रबंध किया बल्कि अब वह आम लोगों के लिए भी बड़ी मददगार बन गई है और लोग उसे 'सिलेंडर वाली बिटिया' के नाम से जानने लगे हैं।

शाहजहांपुर जिले की रहने वाली 26 वर्षीय अर्शी अपनी स्कूटी पर रखकर ऑक्सीजन सिलेंडर रखकर कोविड के मरीजों के घर पर पहुंचा रही है।

शाहजहांपुर नगर के मदार खेल मोहल्ले में रहने वाली अर्शी के पिता मशहूर की रमजान के पहले ही दिन तबीयत खराब हो गई थी और कोविड की जांच में वह संक्रमित पाए गए। डॉक्टर ने ऑक्सीजन की व्यवस्था करने को कहा था जिसक बाद अर्शी एक अधिकारी के पास गई परंतु उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि घर में एकांतवास में रह रहे मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी और मरीज को अस्पताल में दाखिल करने की सलाह दी।

अर्शी ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि वह कई जगह गई परंतु उसके पापा के लिए ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। वह नगर मजिस्ट्रेट के दफ्तर तक पहुंच गई थी।

अर्शी ने बताया कि वह एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाती है जिसमें उसने ऑक्सीजन के लिए मैसेज डाला था जिसपर उत्तराखंड की एक समाजसेवी संस्था ने उसे ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया और उसके पापा ठीक हो पाए।

ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए होने वाली परेशानी को अर्शी ने बहुत करीब से महसूस किया और इसलिए उसने तय किया कि वह कोविड- मरीजों के लिए ऑक्सीजन मुहैया कराएगी। इसके बाद उसके ग्रुप तथा फोन पर जिसने भी ऑक्सीजन की जरूरत बताई, अर्शी ने उनकी मदद की। अर्शी ने बताया कि उसने दो खाली सिलेंडर की व्यवस्था की तथा शाहाबाद, हरदोई, उत्तराखंड और शहर से उसने ऑक्सीजन रिफिल कराकर लोगों के घरों तक पहुंचाई। वह नि:शुल्क यह मदद उपलब्ध कराती है।

अर्शी करीब 20 ऑक्सीजन सिलेंडर लोगों के घर तक पहुंचा चुकी है और इस काम में उसकी मदद उसके दो भाई तथा उसके ग्रुप से जुड़े लोग कर रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी गौतम ने बताया कि उनके जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और जिले के अस्पतालों में भी ऑक्सीजन उपलब्ध है। इसके अलावा कोरोना से संक्रमित जो लोग घर में एकांतवास में रह रहे हैं उनके लिए नगर मजिस्ट्रेट आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?