लाइव न्यूज़ :

Cyclone Tauktae: चक्रवाती तूफान 'तौकते' का कहर, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में 6 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 17, 2021 20:10 IST

तौकते चक्रवात गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इससे पहले मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों में इसका व्यापक असर देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में ‘तौकते’ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौतरायगढ़ में तीन लोग जान गई, सिंधुदुर्ग जिले में एक शख्स की मौत, दो लोगों की मौत नवी मुंबई में हुई रायगढ़ में 1,886 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त जबकि पांच मकान पूरी तरह तबाह हो गये

मुंबईमहाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी वहीं तीन नाविक लापता हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मृत्यु हुई, उनमें से तीन लोग रायगढ़ में, एक सिंधुदुर्ग जिले में मारा गया वहीं दो लोगों की मौत नवी मुंबई तथा उल्हासनगर में उन पर पेड़ गिर जाने से हो गयी। एक सरकारी बयान के अनुसार सिंधुदुर्ग जिले में आनंदवाड़ी हार्बर पर खड़ीं दो नौकाएं डूब गयीं। दोनों नौकाओं पर सात लोग सवार थे।

बयान के अनुसार इन सात लोगों में से एक की पहचान जिले के देवगड़ तालुका के राजाराम कदम के तौर पर की गयी है जिनकी मृत्यु हो गयी, वहीं तीन अन्य लापता हैं। बाकी तीन नाविक सुरक्षित हैं।

सरकार ने कहा कि सोमवार को दोपहर दो बजे तक की स्थिति के अनुसार रायगढ़ में 1,886 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये, वहीं तूफान के प्रकोप की वजह से पांच मकान पूरी तरह तबाह हो गये।

कोंकण क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से आफत

इससे पहले राज्य की मंत्री अदिति तटकरे ने कहा था कि रायगढ़ में तूफान की वजह से 2,299 परिवारों (8,383 लोगों) को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बयान के अनुसार दोपहर दो बजे तक जिले में 23.42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि चक्रवाती तूफान की वजह से कोंकण क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ गिर गये। ठाणे के उपायुक्त शिवाजी पाटिल ने कहा कि नवी मुंबई और उल्हासनगर में पेड़ गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी।

पालघर के जिलाधिकारी मानिक गुरसाल ने कहा कि जिले में रात आठ बजे तक तूफान का अलर्ट प्रभावी रहेगा।

टॅग्स :तौकते साइक्‍लोनचक्रवाती तूफानमुंबईगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज