लाइव न्यूज़ :

तौकते तूफान का उत्तर भारत में असर, आज दिल्ली-राजस्थान और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश, जानें अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: May 19, 2021 07:46 IST

चक्रवाती तूफान 'तौकते' का असर अब उत्तर भारत के कई इलाकों में भी दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान, यूपी, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा जैसे राज्यों में बारिश के अनुमान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअगले दो दिन में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में बारिश का अनुमानबारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमानतौकतू तूफान सोमवार रात गुजरात के तट से टकराया था, इसके बाद ये कमजोर पड़ गया है

गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ चुके चक्रवाती तूफान 'तौकते' का असर अब उत्तर भारत के कई राज्यों में दिखने लगा है। तूफान राजस्थान की ओर मुड़ गया है और आगे बढ़ रहा है। ऐसे में राजस्थान के कुछ इलाकों समेत दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आने लगा था। 

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार रात बारिश हुई। इन इलाकों में आज भी बारिश के अनुमान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि तौकते के असर की वजह से अगले दो दिन में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। 

राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में इसका असर नजर आएगा। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर की बारिश होगी। 

दिल्ली-एनसीआर के लिए 'ऑरेंज' चेतावनी

दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का भी अनुमान है। विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिये बुधवार को 'ऑरेंज' चेतावनी जारी की है। साथ ही उसने बारिश तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। 

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव है और दोनों मौसमी गतिविधियों के चलते बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर (बहादुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, नोएडा) के अलावा पानीपत, गन्नौर, सोनीपत, गोहाना आदि जगहों पर बारिश की संभावना है।

यूपी-राजस्थान के इन इलाकों में बारिश

इसके अलावा यूपी के अटरौली, जटारी, खुर्जा, आगरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा, बरसाना, नंदगांव में बारिश हो सकती है। साथ ही राजस्थान के विराटनगर, खैरताल, भिवाड़ी, महंदीपुर बालाजी, माहवा, नागौर, अलवर, भरतपुर, दीग आदि इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे। 

इसके अलावा हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पंजाब आदि के कुछ इलाकों में भी बारिश के अनुमान है। बता दें कि तौकते चक्रवात के सोमवार रात गुजरात के तट पर दस्तक देने के बाद राज्य में भारी बारिश हुई है। इससे पहले यह चक्रवात पूरे पश्चिमी तट को प्रभावित कर चुका था।

टॅग्स :तौकते साइक्‍लोनदिल्लीनॉएडानोएडा समाचारराजस्थानमौसम रिपोर्टमौसमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप