लाइव न्यूज़ :

Cyclone Kyarr: महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों में मंडरा रहा क्यार का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 27, 2019 14:52 IST

चक्रवाती तूफान क्यार: मौसम विभाग ने कहा कि 31 अक्तूबर तक यह चक्रवाती तूफान ओमान तट की ओर बढ़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्व-मध्य अरब सागर पर क्यार तेजी से उठ रहा है, जिसका केंद्र मुंबई के रत्नागिरि से लगभग 200 किमी पश्चिम में है.

Open in App
ठळक मुद्देअगले 24 घंटे मुंबई समेत इसके तटीय इलाकों तथा कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी चक्रवाती तूफान क्यार के कारण समुद्र में फंसे 36 मछुआरों को बचा लिया.

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान क्यार की वजह से अगले 24 घंटे मुंबई समेत इसके तटीय इलाकों तथा कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग का अनुमान है कि मुंबई और इसके तटीय इलाकों में अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान के कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है.

इसके कारण होने वाले नुकसान से बचने के लिए संबंधित इलाके के अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने इस दौरान लोगों को यदि जरूरी काम न हो तो घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. साथ ही इस अवधि में मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है. क्यार तूफान को देखते हुए 18 अक्तूबर को इंडियन कोस्टल गार्ड्स ने भी मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी थी.

मौसम विभाग ने कहा कि 31 अक्तूबर तक यह चक्रवाती तूफान ओमान तट की ओर बढ़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्व-मध्य अरब सागर पर क्यार तेजी से उठ रहा है, जिसका केंद्र मुंबई के रत्नागिरि से लगभग 200 किमी पश्चिम में है.

नौसेना ने 36 मछुआरों को बचाया नौसेना ने शनिवार को चक्रवाती तूफान क्यार के कारण समुद्र में फंसे 36 मछुआरों को बचा लिया. इसके लिए नौसेना ने आईएनएस तेग और डोर्नियर की मदद ली. आईएनएस तेग ने क्यार की वजह से मुंबई तट से करीब 45 किमी दूर 'वैष्णो देवी माता' नाव में फंसे 17 मछुआरों को बचाया. इसके अलावा नौसेना ने डोर्नियर से कई अन्य छोटी नावों से 19 मछुआरों को भी बचाया.

टॅग्स :महाराष्ट्रकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे