लाइव न्यूज़ :

Cyclone Biparjoy: गुजरात में चक्रवात 'बिपरजॉय' ने मचाई तबाही, कई इलाकों में बिजली बाधित, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: June 16, 2023 13:58 IST

एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा, दो लोगों की लैंडफॉल से पहले मौत हो गई। लैंडफॉल के बाद कोई हताहत नहीं हुआ। चक्रवात के कारण चौबीस जानवरों की भी मौत हुई है। तेईस लोगों को चोटें आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा, दो लोगों की लैंडफॉल से पहले मौत हो गईउन्होंने कहा कि लैंडफॉल के बाद कोई हताहत नहीं हुआचक्रवात के कारण 24 जानवरों की मौत, वहीं तेईस लोग घायल

अहमदाबाद: चक्रवात 'बिपरजॉय' ने गुजरात में व्यापक रूप से तबाही मचाई है। हालाकि अच्छी बात यह है कि इस तूफान में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुक्रवार को एनडीआरएफ के बचाव अधिकारी ने यह जानकारी दी है। गुरुवार को आए इस चक्रवात में ज्यादातर घटनाओं में कहीं पेड़ उखड़ गए और कहीं बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा, दो लोगों की लैंडफॉल से पहले मौत हो गई। लैंडफॉल के बाद कोई हताहत नहीं हुआ। चक्रवात के कारण चौबीस जानवरों की भी मौत हुई है। तेईस लोगों को चोटें आई हैं। लगभग एक हजार गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है और 800 पेड़ टूट गए हैं। राजकोट को छोड़कर कहीं भी भारी बारिश नहीं हो रही है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को शाम करीब 6:30 बजे राज्य में भयंकर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के आने के बाद गुजरात में 300 से अधिक बिजली के खंभे उखड़ गए। तूफान कच्छ और अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश लाया। तेज हवाओं के कारण सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं, जिससे समुद्र के पास के 940 गांवों और निचले इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। हवा की गति 140 किमी प्रति घंटे तक चली गई।

एएनआई के मुताबिक, गुजरात के राहत आयुक्त आलोक सिंह ने कहा, "तूफान के कारण लगभग 22 लोग घायल हुए हैं। अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं है। 23 जानवरों की मौत हो गई है, 524 पेड़ गिर गए हैं, और बिजली का झटका लगा है।" कहीं-कहीं पोल भी गिरे हैं, जिससे 940 गांवों में बिजली नहीं है।

गुजरात के कच्छ में मांडवी शहर, मोरबी में मालिया में पूरी तरह से अंधेरा देखा गया क्योंकि पेड़ और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवा से कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि तटीय और रेगिस्तानी क्षेत्रों में 300 से अधिक बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान के कारण मोरबी के मलिया तालुका में दो बिजलीघर बंद कर दिए गए हैं। चक्रवात बिपरजोय की तेज हवाओं के बीच नलिया में पेड़ उखड़ गए और कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।

टॅग्स :चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’चक्रवाती तूफानगुजरातएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण