लाइव न्यूज़ :

सीवी रमन: प्रतिभा हो तो ऐसी, जिसने देश ही नहीं दुनिया में भी अपना परचम लहराया

By आकाश चौरसिया | Updated: November 7, 2023 12:07 IST

सीवी रमन के सम्मान में भारतवर्ष में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। उन्हें विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्दे7 नवंबर को नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन का जन्मदिन हैसीवी रमन ऐसी प्रतिभाओं से भरा थे, जिसके बल पर ही उन्होंने कम उम्र में ही 12वीं और 10वीं कक्षा पास कीसीवी रमन ने सरकारी नौकरी के साथ-साथ अनुसंधान भी जारी रखा

सीवी रमन: नोबेल विजेता चंद्रशेखर वेंकट रमन का आज जन्मदिन है। उन्हें साल 1930 में भौतिक विज्ञान में दिए गए योगदान के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया था। रमण दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में नवंबर, साल 1888 में हुआ था। उनकी प्रतिभा के सम्मान में भारतवर्ष में हर साल 28 फरवरी को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' मनाया जाता है।

उनके पिता आर. चंद्रशेखर अय्यर भौतिक और गणित के लेक्चरार थे। इसी कारण उन्हें शुरुआत से ही शैक्षणिक माहौल मिला, इसमें ही बढ़े हुए और उनका जुनून पढ़ाई की ओर बढ़ता चला गया।   

कम उम्र में ही 10वीं और 12वीं कक्षा पास कीरमन में अद्भुत प्रतिभा थी, जिसके बल पर ही उन्होंने 11 साल की उम्र में ही 10 वीं कक्षा पास कर ली थी। इसके बाद मात्र 13 साल में ही स्कॉलर्शिप के आधार पर 12 वीं कक्षा पास कर ली थी। वह एक मात्र विद्यार्थी रहे हैं, जिन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज में पहली डिवीजन लाकर साल 1902 में पास हुए। उनके पिता आर.चंद्रशेखर अय्यर गणित और भौतिकी के व्याख्याता थे, जिसके कारण शुरुआती वर्षों से ही उन्हें एक शैक्षणिक माहौल का सामना करना पड़ा, जिसने इस क्षेत्र में उनके जुनून को और बढ़ा दिया।

रमन ने प्रोफेसर की सलाह पर अपनी आगे की पढ़ाई लंदन में की, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से भौतिकी में मास्टर की डिग्री भी उसी कॉलेज से ली, जहां उन्होंने बैचलर पूरा किया था। 

वित्तीय सिविल सेवा में भी किया टॉपसाल 1907 में रमन ने वित्तीय सिविल सेवा में शामिल हुए और इस परीक्षा में टॉप किया। इसके बाद वो कलकत्ता गए और सहायक अकाउंट जनरल के तौर पर कार्य किया। हालांकि, अपनी लक्ष्य को पूरा करने के लिए इंडियन एसोसिएशन फॉर कल्टीवेशन ऑफ साइंसेज के लिए इस बीच समय निकाला। 

लेबोरेटरी में मिलने वाली सुविधाएं बहुत सीमित थी, फिर भी उन्होंने अपनी अनुसंधान जारी रखी और 'फिजिक्स रिव्यू', 'द फिलॉसॉफिकल मैगजीन' और 'नेचर' जैसे जर्नल में अपने शोध पेपर छपवाएं। उनकी रिसर्च सबसे ज्यादा इस कंपन के क्षेत्रों और ध्वनिकी पर ही आधारित थी।

टॅग्स :सीवी रमनभारतMathematical Sciencesबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील