लाइव न्यूज़ :

असम में दो गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगाया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 11:53 IST

Open in App

असम के हैलाकांडी जिले में एक दुर्घटना को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के बाद सेरिसपुर चाय बागान और उसके आसपास के इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। हैलाकांडी के जिला मजिस्ट्रेट रोहन झा ने सेरिसपुर चाय बागान और आसपास के तीन गांवों में ‘‘पूर्ण कर्फ्यू’’ लगा दिया जो सोमवार रात को 10 बजे से लागू हो गया। ऐसा बताया गया कि सोमवार को एक ऑटो और ई-रिक्शा के बीच टक्कर के बाद एक मंदिर के सामने झड़प हुई। झा ने कर्फ्यू आदेश में कहा कि सेरिसपुर बाजार में तोड़फोड़ और हिंसा की घटना हुई और इलाके में ‘‘हिंसा की और घटनाएं होने की आशंका है।’’ कुछ इलाकों में सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। कर्फ्यू के दौरान किसी भी तरह की आवाजाही, बैठक, सभा या रैलियों की मनाही है। आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ‘‘स्थिति की तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार यह आदेश पारित किया जाता है। यह सोमवार को रात दस बजे से लागू हो गया और अगले आदेश तक लागू रहेगा।’’ हैलाकांडी के जिला विकास आयुक्त राणाजीत कुमार लसकर ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है और सोमवार रात के बाद से कोई नयी घटना नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में दो गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगाया, छह गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज