लाइव न्यूज़ :

CSK vs GT IPL 2023 Final: अहमदाबाद में भारी बारिश के कारण टॉस में हुई देरी

By रुस्तम राणा | Updated: May 28, 2023 20:12 IST

फाइनल मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अहमदाबाद खेला जाना है और अहमदाबाद में जोरों की बारिश हो रही है, जिस कारण टॉस में देरी हुई है। 

Open in App

अहमदाबाद: आईपीएल का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अहमदाबाद खेला जाना है और अहमदाबाद में जोरों की बारिश हो रही है, जिस कारण टॉस में देरी हुई है। नवीनतम जानकारी के अनुसार बारिश की तीव्रता कम हो गई है और ऐसा लगता है कि यह जल्द ही कभी भी रुक जाएगी। कवर बरकरार हैं।

यहां टॉस से आधा घंटा पहले बारिश शुरू हो गई । मैदानकर्मियों ने तुरंत पिच पर दो अलग अलग कवर डाले । इसके अलावा तेज गेंदबाजों के रनअप पर भी कवर डाले गए । इसके बाद बारिश तेज हो गई और बिजली भी कड़कने लगी जिससे मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शक कवर तलाशते नजर आये । मुख्य पिच के पास जहां कवर नहीं डला था, वहां पानी जमा हो गया ।

अगर स्थानीय समयानुसार 11 बजकर 56 मिनट तक पांच ओवर का मैच भी संभव नहीं हुआ तो फाइनल कल खेला जा सकता है । अगर मैच नौ बजकर 40 मिनट पर भी शुरू होता है तो पूरा खेला जायेगा । नियमों के अनुसार आईपीएल फाइनल में बारिश आती है तो मैच अगले दिन खेला जा सकता है । रिजर्व दिन पर भी बारिश आती है और खेल नहीं हो सकता है तो लीग चरण में शीर्ष रहने वाली टीम विजयी होगी । गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस लीग चरण में शीर्ष पर थी । 

टॅग्स :आईपीएल 2023गुजरात टाइटन्सचेन्नई सुपर किंग्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम