लाइव न्यूज़ :

ट्रांसजेंडरों के लिए खुशखबरी, बीएसएफ के बाद सीआरपीएफ में भी अधिकारी रैंक पर मिलेगी एंट्री!

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 4, 2020 09:38 IST

एक महीने पहले भेजे गए एक पत्र में गृह मंत्रालय ने CRPF, BSF, SSB, CISF और ITBP के कार्मिक विभागों से इस विषय पर उनके विचार मांगे थे, जिसके बाद बीएसएफ और सीआरपीएफ की ओर से अभी तक जवाब आया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ का कहना है कि वह अनुकूल माहौल बनाने के लिए ट्रांसजेंडरों को भर्ती करने के लिए तैयार है।ट्रांसजेंडर लोगों को थर्ड जेंडर की मान्यता दी गई है।  

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों से अधिकारियों के रूप में ट्रांसजेंडरों की भर्ती करने के बारे में राय मांगी थी, जिसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उसका कहना है कि वह अनुकूल माहौल बनाने के लिए भर्ती करने के लिए तैयार है। बता दें, ट्रांसजेंडर लोगों को थर्ड जेंडर की मान्यता दी गई है।  

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सीआरपीएफ ने कहा है, 'हम माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की भावना को पूरी तरह से महत्व देते हैं। सीआरपीएफ में पहले से ही जेंडर न्यूट्रल काम का माहौल है। गृह मंत्रालय के नीतिगत दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, हम इसे जरूरत के अनुसार आगे अनुकूल बनाएंगे।' सीआरपीएफ का यह कदम 15 अप्रैल, 2014 को सुप्रीम कोर्ट की ओर से ट्रांसजेंडर लोगों को थर्ड जेंडर घोषित करने के फैसले के संदर्भ में है। इसके बाद, संसद ने 2019 में द ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम पारित किया था।

बीएसएफ ने किया स्वागत

सीआरपीएफ दूसरा बल है, जिसने गृहमंत्रालय के प्रश्न का सकारात्मक जवाब दिया है। इससे पहले, बीएसएफ ने अपने जवाब में कहा गया था कि वह आवश्यक बदलाव करने के लिए तैयार है और सहायक कमांडेंट-स्तर पर बल में शामिल होने के लिए ट्रांसजेंडर लोगों की मदद के लिए भर्ती नियमों में संशोधन का सुझाव दिए हैं। बताया जा रहा है कि अन्य बल से भी इसी तरह का सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

एक महीने पहले गृह मंत्रालय ने भेजा था पत्र 

एक गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, 'लगभग सभी बलों में आम सहमति है कि ट्रांसजेंडर लोगों को समान अवसर मिलना चाहिए। ITBP और SSB भी एक सकारात्मक प्रतिक्रिया भेजने जा रहे हैं। यह कैसे लागू किया जाना चाहिए, यह समझने के लिए बड़े पैमाने पर सुझाव मांगे जा रहे हैं।' एक महीने पहले भेजे गए एक पत्र में गृह मंत्रालय ने CRPF, BSF, SSB, CISF और ITBP के कार्मिक विभागों से इस विषय पर उनके राय मांगी थी। दो हफ्ते पहले सूत्रों ने बताया था कि बीएसएफ ने अपना जवाब भेजते हुए कहा था कि वह इस तरह के कदम का स्वागत करती है।

टॅग्स :सीआरपीएफसीमा सुरक्षा बलगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए