लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के कमरगुडा-जगरगुंडा रोड पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

By अनिल शर्मा | Updated: September 20, 2023 12:39 IST

अधिकारियों के मुताबिक, सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन का दल गश्त पर रवाना हुआ था और जब वह सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर स्थित शिविर से लगभग एक किलोमीटर दूर था, तब बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना में एएसआई तोमर के पैरों में मामूली चोटें आई हैं। तोमर को शिविर में प्राथमिक उपचार देने के बाद दंतेवाड़ा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दंतेवाड़ाः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में बुधवार सुबह हुए विस्फोट से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना छत्तीसगढ़ के कमरगुडा-जगरगुंडा रोड पर हुई।

अधिकारियों ने कहा, जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कमारगुडा पुलिस शिविर के पास सुबह साढ़े सात बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एएसआई सागर सिंह तोमर घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन का दल गश्त पर रवाना हुआ था और जब वह सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर स्थित शिविर से लगभग एक किलोमीटर दूर था, तब बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एएसआई तोमर के पैरों में मामूली चोटें आई हैं। आईजी सुंदरराज ने कहा, तोमर को शिविर में प्राथमिक उपचार देने के बाद दंतेवाड़ा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अरनपुर (दंतेवाड़ा)-जगरगुंडा (सुकमा) मार्ग पर घटी, जिसका निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है। 

अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले 5 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस कर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए थे। जिला रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) सुकमा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 223वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके से एक 12 बोर डबल बैरल राइफल और 1 पिस्तौल बरामद की गई।

टॅग्स :सीआरपीएफछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील