लाइव न्यूज़ :

ब्रह्मपुत्र नदी में नौका हादसे में आपराधिक मामला दर्ज होगा, उच्च स्तरीय जांच होगी : हिमंत

By भाषा | Updated: September 9, 2021 15:25 IST

Open in App

जोरहाट (असम), नौ सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में हुई नौका दुर्घटना मामले में पुलिस को बृहस्पतिवार को आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग लापता हैं।

सरमा ने एकल इंजन वाली सभी नौकाओं के माजुली तक चलने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है और घोषणा की कि जोरहाट और माजुली के बीच प्रस्तावित पुल का निर्माण नवंबर 2021 से शुरू हो जाएगा तथा इसे चार साल के अंदर पूरा किया जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि शुरुआती जांच में दुर्घटना का प्रमुख कारण “कुप्रबंधन” बताया गया है। यह दुर्घटना बुधवार शाम को हुई थी।

उन्होंने कहा,‘‘ मैंने जोरहाट पुलिस को दुर्घटना के संबंध में आपराधिक मामला दर्ज करने को कहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हम आज शाम तक उच्च स्तरीय जांच की घोषणा करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि एकल इंजन वाली दस निजी मशीनीकृत नौकाएं हैं, जो जोरहाट के निमती घाट से ब्रह्मपुत्र के दक्षिणी तट में सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली के बीच चलती हैं। उन्होंने कहा,‘‘ आज से एकल इंजन वाली सभी नौकाओं के संचालन पर रोक लगाई जाती है। ये इंजन समुद्री इंजन नहीं हैं। अगर कोई नौका मालिक इसे समुद्री इंजन में रूपांतरित करना चाहता है तो हम उसकी सहायता करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि समुद्री इंजन की कीमत करीब दस लाख रुपये है, जो आवेदन मिलने पर निजी नौकाओं के मालिकों को सरकार तत्काल मुहैया कराएगी। सरमा ने कहा,‘‘ कुल कीमत की 75 प्रतिशत सब्सिडी होगी और 25 प्रतिशत ऋण के तौर पर दिया जाएगा। वे माजुली के उपायुक्त कार्यालय में आज से ही आवेदन देना शुरू कर सकते हैं।’’

जोरहाट और माजुली के बीच काफी समय से लंबित पुल के बारे में बात करते हुए सरमा ने कहा कि यह एक ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) अनुबंध था और संरचना का नक्शा केंद्र सरकार को सौंपा गया है।

उन्होंने कहा, “आज सुबह मैंने केंद्र से बात की, जो पुल का निर्माण करेगा। एक बार नक्शे को मंजूरी मिलने के बाद, नवंबर से निर्माण शुरू हो जाएगा। उसके बाद, इसे पूरा होने में चार साल लगेंगे। इसकी प्रगति की निगरानी के लिए एक मंत्रिस्तरीय समूह का गठन किया जाएगा”।

माजुली को मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फरवरी 2016 में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिण तट पर जोरहाट को नदी द्वीप के जरिये उत्तरी तट पर लखीमपुर से जोड़ने वाले एक पुल की नींव रखी थी।

उसी पुल के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव से पहले 925 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आठ किलोमीटर लंबे जोरहाट-माजुली पुल की आधारशिला रखी थी।

सरमा ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त नौका पर 90 लोग सवार थे,जिनमें से एक की मौत हो गई और दो अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि 87 लोगों को बचा लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए