लाइव न्यूज़ :

लखनऊ लॉकडाउनः CAA का विरोध कर रही महिलाओं का ऐलान, कोरोना के चलते अस्थाई रूप से बंद किया विरोध प्रदर्शन

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 23, 2020 09:26 IST

कोरोनाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण में राजधानी लखनऊ समेत 16 जिलों में अगले तीन दिनों के लिए 'लॉकडाउन' घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश की जनता ने 'जनता कर्फ्यू' में सराहनीय योगदान किया है। हमारा यह कार्यक्रम अभी जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलओं ने अस्थाई रूप से अपने विरोध प्रदर्शन को वापस ले लिया है। यूपी के 16 जिलों लॉकडाउन घोषित होने के बाद सोमवार को संबंधित जिलों में खाने-पीने की चीजें खरीदने के लिए लोगों में होड़ लग गई है।

लखनऊः कोरोना वायरस को लेकर पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। भारत भी इस घातक वायरस की कमर तोड़ने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। इस सिलसिले में रविवार को 'जनता कर्फ्यू' बुलाया गया था, जिसके बाद देश के 75 जिलों को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया। वहीं, वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीएए, एनआरी और एनपीआर के खिलाफ हो रहा विरोध प्रदर्शन भी फीका पड़ने लगा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलओं ने अस्थाई रूप से अपने विरोध प्रदर्शन को वापस ले लिया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीएए के खिलाफ लखनऊ के घंटाघर के पास पिछले कई दिनों से महिलाएं धरने पर  बैठी थीं। उन्होंने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते शहर में किए गए लॉकडाउन को देखते हुए अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है। महिलाओं ने यह विरोध प्रदर्शन अस्थाई रूप से वापस लिया है।

इधर, यूपी के 16 जिलों लॉकडाउन घोषित होने के बाद सोमवार को संबंधित जिलों में खाने-पीने की चीजें खरीदने के लिए लोगों में होड़ लग गई है। कानपुर में लॉकडाउन के मद्देनजर एक बाजार में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सब्जियों की खरीद के लिए बाजार में भीड़ जुटी। वहीं, मेरठ में एक बाजार में पुलिस लगातार गस्त कर रही है। सदर थाना के एसएचओ विजय गुप्ता ने कहा है कि हम दौरे के लिए आए हैं कि कहीं भी अनावश्यक भीड़ इकट्ठी न हो और जरूरी सामान जैसे दूध और राशन को कोई ज्यादा कीमतों पर न बेचें।   

इधर, बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण में राजधानी लखनऊ समेत 16 जिलों में अगले तीन दिनों के लिए 'लॉकडाउन' घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश की जनता ने 'जनता कर्फ्यू' में सराहनीय योगदान किया है। हमारा यह कार्यक्रम अभी जारी रहेगा। ऐसे 16 जिले जहां कोरोना वायरस को कोई भी व्यक्ति प्रभावित है, या उसे पृथक किया गया है, उन जनपदों को 23 से 25 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन जिलों में आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर, पीलीभीत और सहारनपुर शामिल हैं। योगी ने कहा कि इन जिलों के सभी नागरिकों से अपील है कि वे कहीं बाहर न निकलें। अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सार्वजनिक स्थानों पर न जाए, क्योंकि वे उस दौर में खड़े हैं, जहां थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। इन जिलों में पूरी तरह पुलिस और प्रशासन की गश्त होगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉक डाउन के दायरे में आने वाले जिलों में किसी भी तरह की कोई गतिविधि नहीं होगी। अगले 23 से 25 मार्च तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। हम इसके बारे में कल फिर समीक्षा करेंगे। इन जिलों में जनता की सहायता के लिये हम पूरे प्रदेश में राज्य पुलिस की 112 सेवा के लगभग 3000 चौपहिया और 1500 दोपहिया वाहन से सुरक्षा के साथ-साथ आवश्यक सामग्री भी पहुंचाएंगे। किसी आपात स्थिति में अगर किसी परिवार को जरूरत होगी तो 112 सेवा उसके लिये उपलब्ध रहेगी। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनागरिकता संशोधन कानूनकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो