लाइव न्यूज़ :

COVID19: कोरोना की चौथी लहर की आशंका, इन 3 राज्यों में कोरोना के बढ़ने लगे केस

By रुस्तम राणा | Updated: April 10, 2022 16:17 IST

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 1054 नए केस आए हैं, जबकि इस दौरान 29 मरीजों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में आए 1054 नए केसदिल्ली में कोरोना के मामलों में पिछले तीन दिनों से देखी जा रही है वृद्धिगुजरात में बीते 24 घंटे में आए 34 नए मामले

नई दिल्ली: क्या देश में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर के आने की आशंका है? यह सवाल इसलिए लाजमी है क्योंकि देश के तीन राज्यों कोरोना वायरस के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में पिछले एक हफ्ते के दौरान हर रोज औसत केस में बढ़त दर्ज की जा रही है। 

देशभर में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 1054 नए मामले

पूरे देश में नजर डालें तो कोरोना केस में कमी देखी जा रही है। यह संख्या दो साल के सबसे निचले स्तर पर है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 1054 नए केस आए हैं, जबकि इस दौरान 29 मरीजों की मौत हो गई।

दिल्ली में देखी गई संक्रमण दर में वृद्धि 

दिल्ली में कोरोना के मामलों में पिछले तीन दिनों से वृद्धि देखी जा रही है। शुक्रवार को 146 मामले के मुकाबले शनिवार को यहां 160 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण की दर बढ़कर 1.55 प्रतिशत हो गई। जबकि शुक्रवार संक्रमण दर यहां 1.39 फीसदी थी। हालांकि गनीमत है कि यहां पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई।

गुजरात में बीते 24 घंटे में आए 34 नए मामले

गुजरात में बीते 24 घंटे में 34 नए मामले सामने आए हैं। बीते तीन सप्ताह में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। गुरुवार को केवल 8 मामले दर्ज किए गए जबकि शनिवार को मामले की संख्या बढ़कर 34 हो गई, जो 13 मार्च के बाद सबसे अधिक है। राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12,24,025 हो गई है।

हरियाणा में कोरोना के केस में आई तेजी

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में बीते दस दिनों में रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। गुरुग्राम में 270 संक्रमित हैं, जबकि फरीदाबाद में 34 और सोनीपत में 8 सक्रिया मामले हैं। राज्य में 30 मार्च को जहां 41 मरीज मिले थे और एक्टिव केस 290 थे, वहीं शनिवार को 87 नए संक्रमित मिले जिससे एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 363 हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाहरियाणागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो