लाइव न्यूज़ :

Covid cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में 36265 नए मामले, मुंबई में बना नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20181 केस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 6, 2022 21:07 IST

Covid cases in Maharashtra: पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक स्वरूप ओमीक्रोन के भी 79 नये मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को महाराष्ट्र में 18,466 नये मामले आए थे।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामले पिछले दिन की तुलना में बढ़ गए।बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,538 नये मामले सामने आए थे।

Covid cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में आज 36,265 नए मामले सामने आए और, 13 मौतें हुईं और 8,907 डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य ने आज 79 Omicron मामलों की रिपोर्ट दी गई है। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,538 नये मामले सामने आए थे जबकि आठ मरीजों की बीमारी से मौत हो गई थी।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 20,181 नए मामले आए, जो महामारी शुरू होने से अबतक एक दिन में आने वाले मामलों की सबसे अधिक संख्या है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

नगर निकाय ने बताया कि बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को 5,015 अधिक मामले आए हैं जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। बीएमसी द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ ही मुंबई में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,53,809 हो गई है जिनमें से 16,388 मरीजों की जान जा चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,166 नए मामले आए थे जो उस समय तक के सबसे अधिक मामले थे। बुधवार से पहले मुंबई में एक दिन में सबसे अधिक 11,163 मामले अप्रैल 2021 में आए थे। 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)महाराष्ट्र में कोरोनामुंबईकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"