लाइव न्यूज़ :

कोरोना: भारत में पिछले 24 घंटों में मिले 14,313 नए मामले, 181 लोगों की हुई मौत

By रुस्तम राणा | Updated: October 12, 2021 10:16 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 14,313  कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 26,579  इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 181 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्दे95.89 करोड़ लोगों को लग चुकी है वैक्सीनअब तक 58.50 करोड़ लोगों का हुआ है कोरोना टेस्ट

Covid Latest Cases in India: देश में पिछले 24 घंटों में 14 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। नए केस बीते 224 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं कोविड-19 से 181 लोगों की जान गई है। जबकि 26 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 14,313  कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 26,579  इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 181 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

95.89 करोड़ लोगों को लग चुकी है वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा अनुसार, देश में 3,39,85,920 कोरोना के कुल मामले आए हैं। इनमें सक्रिय मामले 2,14,900 हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,33,20,057 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 4,50,963 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 95,89,78,049  लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। बीते 24 घंटे मे 65,86,092 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के एक्टिव केस, कुल मामले के मुकाबले 1 फीसदी से भी कम हैं। यह आकड़ा मार्च 2020 के मुकाबले 0.63 प्रतिशत है। वहीं कोरोना की साप्ताहिक पॉजिटिव रेट 1.48 प्रतिशत है, जो पिछले 109 दिनों की अपेक्षा 3 फीसदी से कम है। वहीं रोजाना के पॉजिटिव रेट 1.21 प्रतिशत है, जोकि पिछले 43 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। अब तक 58.50 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। 

केरल में 84 लोगों की कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल मामलों 14,313 में से 6,996 नए मामले सिर्फ केरल राज्य के हैं। वहीं कुल 181 मौतों के आकड़ों में से 84 लोगों की मौत भी इसी राज्य में हुई है। केरल में कोरोना का कहर धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रहा है, लेकिन चिंता की बात ये है कि आने वाले त्योहारी सीजन में कहीं यह आंकड़ा फिर से न बढ़ जाए। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCoronaMinistry of Health and Family Welfare
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल