लाइव न्यूज़ :

Covid Cases in India: पिछले 24 घंटे मे देश में मिले 13,058 नए मामले, 164 लोगों की हुई मौत

By रुस्तम राणा | Updated: October 19, 2021 09:32 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 13,058 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 19,470 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 164 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के कुल 13,058 नए मामलों में से 6,676  नए मामले सिर्फ केरल राज्य केकुल 164 मौतों के आकड़ों में से 60 लोगों की मौत भी केरल में

Covid-19 Latest Cases in India: देशभर में पिछले 24 घंटों में करीब 13 हजार कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। ये मामले पिछले 231 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं कोविड-19 से 164 लोगों की जान गई है। जबकि 19 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 13,058 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 19,470 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 164 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

98 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुकी है वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा अनुसार, देश में 3,40,94,373 कोरोना के कुल मामले आए हैं। इनमें सक्रिय मामले 1,83,118 हैं जो पिछले 227 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,34,58,801 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 4,52,454 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 98,67,69,411 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के एक्टिव केस, कुल मामले के मुकाबले 1 फीसदी से भी कम हैं। यह आकड़ा मार्च 2020 के मुकाबले 0.54 प्रतिशत कम है। वहीं कोरोना की साप्ताहिक पॉजिटिव रेट 1.36 प्रतिशत है, जो पिछले 116 दिनों की अपेक्षा 3 फीसदी से भी कम है। वहीं रोजाना के पॉजिटिव रेट 1.11 प्रतिशत है, जोकि पिछले 50 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। अब तक 59.31 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। वहीं वर्तमान में रिकवरी रेट 98.14 प्रतिशत है जो मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है।

केरल में 67 लोगों की कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 13,058 नए मामलों में से 6,676  नए मामले सिर्फ केरल राज्य के हैं। वहीं कुल 164 मौतों के आकड़ों में से 60 लोगों की कोरोना से मौत भी इसी राज्य में हुई है। केरल में इस समय बाढ़ ने भी तबाही मचाई हुई है। इसमें कई लोगों की जान चली गई है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCoronaHealth Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज