लाइव न्यूज़ :

Covid Vaccine: 5 से 11 साल के बच्चों को लगेगी Corbevax वैक्सीन, पैनल ने की सिफारिश, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2022 21:21 IST

सीडीएससीओ की कोविड​​​​-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने हालांकि, दो से 11 वर्ष के आयु के बच्चों के बीच कोवैक्सीन के उपयोग के लिए भारत बायोटेक से आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए), उसके आवेदन की समीक्षा के लिए अधिक आंकड़ा मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्दे12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिये उपयोग की मंजूरी दी थी।12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों को कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाने के लिए किया जा रहा है।डीसीजीआई द्वारा कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) प्रदान की गई है।

नई दिल्लीः भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने पांच से 11 वर्ष के आयु के बच्चों के वास्ते बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 निरोधक टीके कोर्बेवैक्स के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी देने की सिफारिश की है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दी।

सीडीएससीओ की कोविड​​​​-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने हालांकि, दो से 11 वर्ष के आयु के बच्चों के बीच कोवैक्सीन के उपयोग के लिए भारत बायोटेक से आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए), उसके आवेदन की समीक्षा के लिए अधिक आंकड़ा मांगा है।

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने पिछले साल 28 दिसंबर को वयस्कों में आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी और इस साल 9 मार्च को कुछ शर्तों के अधीन 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिये उपयोग की मंजूरी दी थी।

बायोलॉजिकल ई के कॉर्बेवैक्स का उपयोग 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों को कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाने के लिए किया जा रहा है। 24 दिसंबर, 2021 को 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए डीसीजीआई द्वारा कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) प्रदान की गई है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘बायोलॉजिकल ई के ईयूए आवेदन पर विचार-विमर्श करने वाली सीडीएससीओ की कोविड​​​​-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति ने पांच से 11 वर्ष के आयु वर्ग में कॉर्बेवैक्स के उपयोग के लिए आपातकालीन उपयोग अनुमति देने की सिफारिश की है।’’ भारत ने 16 मार्च को 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोवाक्सिनकोविशील्‍डकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज