लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 हजार से अधिक नए मामले, पिछले 24 घंटे में 249 लोगों की मौत

By अनुराग आनंद | Updated: April 2, 2021 09:44 IST

महाराष्ट्र में संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 249 और मरीजों की मौत हो गई, जो अक्तूबर के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हैं. संक्रमण से राज्य में अब तक कुल 54,898 लोग दम तोड़ चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में भी एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 8646 नए मामले आए हैं.राज्य में अब तक 62,45,860 लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन की खुराक दी गई है.

मुंबईमहाराष्ट्र में आज कोविड-19 के 43,183 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 28,56,163 हो गई. महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं. इससे पहले 28 मार्च को संक्रमण के सबसे ज्यादा 40,414 मामले आए थे.

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण से 249 और मरीजों की मौत हो गई, जो अक्तूबर के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हैं. संक्रमण से राज्य में अब तक कुल 54,898 लोग दम तोड़ चुके हैं. यह महामारी के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है. राज्य में फिलहाल 3,66,533 मरीजों का उपचार चल रहा है.

मुंबई में भी एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 8646 नए मामले आए हैं-

मुंबई में भी एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 8646 नए मामले आए हैं, जबकि 18 की मौत हुई है. अब तक 62.45 लाख लोगों को टीका महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि राज्य में अब तक 62,45,860 लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन की खुराक दी गई है. बुधवार को 2,16,211 लोगों को टीके की खुराक दी गई. टीका लेने वालों में 10,00,918 स्वास्थ्यकर्मी थे, जिन्हें पहली खुराक दी गई, वहीं, 4,79,298 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई.

भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को रद्द किया-

मुंबई और गुजरात में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया है. बता दें कि गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,410 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 2,015 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 9 लोगों की मौत हुई है. वहीं अब तक कोरोना के कुल 3,10,108 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि कुल 2,92,584 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है.

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबईकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव