लाइव न्यूज़ :

भारत में 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में 20 प्रतिशत से अधिक का उछाल, ओमीक्रोन केस 1500 के पार

By विनीत कुमार | Updated: January 2, 2022 10:28 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना के 27 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 1525 हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के 27553 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं।देश में पिछले 24 घंटे में 284 लोगों की मौत भी हुई है, कुल मृतकों की संख्या 4 लाख 81 हजार 770 हो गई है।देश के 23 राज्यों में अभी तक कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के केस सामने आ चुके हैं।

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27553 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 284 लोगों की मौत भी इस दौरान महामारी से हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसासर ओमीक्रोन वेरिएंट के केस भी देश में बढ़कर 1525 हो गए हैं। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 460 मामले अभी तक आए हैं।

कोरोना के नए मामलों में 21 प्रतिशत का उछाल

भारत में इससे पहले शनिवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 22,775 नए मामले सामने आए थे। ऐसे में ताजा मामलों में करीब 21 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। ऐसे में देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब एक लाख 22 हजार 801 पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 81 हजार 770 हो गई है।

ओमीक्रोन के बढ़ते मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के 23 राज्यों में अभी तक ओमीक्रोन वेरिएंट के केस सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में इसके सबसे अधिक 460 केस मिले हैं। वहीं, दिल्ली में 351 मामले सामने आए हैं।

गुजरात ने पिछले 24 घंटों में नए वेरिएंट के 21 मामले दर्ज किए गए और अब कुल मामलों की संख्या यहां 136 जा पहुंची है। तमिलनाडु ओमीक्रोन से सबसे अधिक प्रभावित देश का चौथा राज्य है। यहां 121 मामले सामने आ चुके हैं जबकि पड़ोसी राज्य केरल में नए वेरिएंट के 109 मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा राजस्थान में अब तक ओमीक्रोन के 69 जबकि तेलंगाना में 67 मामले मिले हैं। वहीं कर्नाटक में 64 और हरियाणा में भी 63 मामले सामने आ चुके हैं। मध्य प्रदेश में 9 और यूपी में 8 मामले मिले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529कोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल