लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreaks: ‘PM केयर्स फंड’ में रेलवे करेगा 151 करोड़ रुपये दान, खुद रेलमंत्री पीयूष गोयल देंगे एक महीने की सैलरी

By भाषा | Updated: March 29, 2020 15:09 IST

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स फंड) के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट की स्थापना की है।

Open in App

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के खतरे से निपटने में मदद के लिए रेल मंत्रालय ‘‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’’ (पीएम केयर्स फंड) को 151 करोड़ रुपये दान करेगा।

रेलमंत्री गोयल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद मैं, सुरेश अंगदी एक महीने का वेतन दान करेंगे, 13 लाख रेलवे, पीएसयू कर्मचारी एक दिन का वेतन दान करेंगे, जो पीएम-केयर्स फंड में 151 करोड़ रुपये के बराबर होगा।"

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स फंड) के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट की स्थापना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और इसके सदस्यों में रक्षामंत्री, गृहमंत्री और वित्तमंत्री शामिल हैं।

इन दिग्गज नेताओं ने भी मदद को बढ़ाए हाथ:

खेल मंत्री किरण रिजीजू ने भी अपनी 1 महीने की सैलरी दान की है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी एक महीने की सैलरी प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दी है।

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महामारी से निपटने के लिए उनके संसदीय क्षेत्र के लिए अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये जारी कर रहे हैं। उनके अलावा राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए जिला कलेक्टर को अपनी सांसद निधि से 2.66 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपीयूष गोयलकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए