लाइव न्यूज़ :

कोविड 19:लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों के अलावा अन्य जरूरतमंदों की मदद कर रहा NHAI

By भाषा | Updated: May 27, 2020 04:45 IST

एनएचएआई ने कहा कि उसने 17 अप्रैल 2020 तक प्रवासी कामगारों सहित 10,017 लोगों को खाना, पानी और दूसरी सहायता उपलब्ध कराई।

Open in App
ठळक मुद्देयह सहायता एनएचएआई की बेंगलूरू, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, गांधीनगर, गुवाहटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता आदि जगहों पर की गई है।एनएचएआई देश में सड़कों और राजमार्गों का व्यापक ढांचा तैयार कर पृष्टभूमि में रहते हुये देश की सेवा में लगा रहेगा।

नयी दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान देशभर में प्रवासी मजदूरों सहित दस हजार लोगों को खाना, पानी और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई। प्राधिकरण के पास उपलब्ध ताजा आंकड़ों के मुताबिक 17 अप्रैल तक एनएचएआई ने प्रवासी मजदूरों सहित 10,000 से अधिक लोगों को खाने के पैकेट, पीने का पानी, फल, चावल और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई।

इसके साथ ही जरूरी सामान, चिकित्सा सेवाओं का सड़कों के जरिये आवागमन सनुश्चित किया गया। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के साथ ही देश में जैसे ही लॉकडाउन शुरू हुआ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने एनएचएआई को संकट में फंसे लोगों को खाना, पानी और जरूरी सहायता उपलबध कराने के निर्देश दिये थे। एनएचएआई ने कहा कि उसने 17 अप्रैल 2020 तक प्रवासी कामगारों सहित 10,017 लोगों को खाना, पानी और दूसरी सहायता उपलब्ध कराई।

यह सहायता एनएचएआई की बेंगलूरू, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, गांधीनगर, गुवाहटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, भुवनेश्वर, मदुरई, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और विजयवाड़ा कार्यालयों ने उपलब्ध कराई। प्राधिकरण ने कहा है कि खाने के पैकेट के अलावा पीने का पानी, फल, चावल, गेहूं और अन्य राशन, मास्क और सेनेटाइजर भी लोगों के बीच वितरित किये गये।

इनमें ट्रक ड्राइवर से लेकर सड़कों पर चलने वाले प्रवासी भी शामिल थे। एनएचएआई ने कहा है कि जहां देश एक तरफ कोविड- 19 के बाद आर्थिक मोर्चे पर अपनी लड़ाई लड़ रहा है, वहीं एनएचएआई देश में सड़कों और राजमार्गों का व्यापक ढांचा तैयार कर पृष्टभूमि में रहते हुये देश की सेवा में लगा रहेगा। एनएचएआई ने अब तक देश में 38,000 किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग विकसित किया है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसनेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडियाइंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप