लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 हजार के पार, मुंबई में 51 हजार के करीब केस आ चुके हैं सामने

By सुमित राय | Updated: June 9, 2020 21:00 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 90 हजार के आंकड़ें को पार कर गई है और इसमें से 51 हजार के करीब मामले मुंबई में सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 90787 हो गई है।मुंबई में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50878 हो गई है।महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 2259 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और देशभर में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस के 2,259 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार को पार कर गया। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मुंबई प्रभावित है और यहां कोविड-19 के मरीजों की संख्या 51 हजार के करीब पहुंच गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "महाराष्ट्र में आज यानि मंगलवार को कोविड-19 के 2259 नए मामले सामने आए और 120 मौतें हुईं। इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 90787 हो गई, जिसमें से 42638 ठीक हो चुके हैं और 44849 एक्टिव केस हैं। राज्य में कोविड-19 से 3289 मौतें हुई हैं।

ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बताया, "मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1015 नए मामले सामने आए और 58 मौत दर्ज की गई, जिसके बाद कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50878 हो गई है। मुंबई में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1758 हो गई है।"

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.66 लाख से ज्यादा

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 266598 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 7466 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 129215 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और 129917 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह