लाइव न्यूज़ :

कोरोना: संसद भवन के भीतर सांसदों के निजी सहायकों के प्रवेश पर लगाई गई रोक

By भाषा | Updated: June 5, 2020 05:13 IST

COVID-19: आदेश में कहा गया है, ‘‘दो गज की दूरी के नियम का पालन करते हुए तय किया गया है कि अगले आदेश तक सांसदों के निजी सहायकों के संसद भवन के भीतर प्रवेश को प्रतिबंधित किया जाता है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोकसभा सचिवालय ने बृहस्पतिवार का एक आदेश जारी कर संसद भवन परिसर में सांसदों के निजी सहायकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।संसद का कामकाज तीन मई से शुरू होने के बाद वहां नियुक्त चार से ज्यादा अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद यह फैसला लिया गया है।

नई दिल्लीः कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोकसभा सचिवालय ने बृहस्पतिवार का एक आदेश जारी कर संसद भवन परिसर में सांसदों के निजी सहायकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। लोकसभा की महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव ने एक आदेश में कहा कि संसद सत्र शुरू होने पर सांसदों के 800 से ज्यादा निजी सहायकों की संसद भवन परिसर में उपस्थिति स्थिति को संवेदनशील बना देगी। 

आदेश में कहा गया है, ‘‘दो गज की दूरी के नियम का पालन करते हुए तय किया गया है कि अगले आदेश तक सांसदों के निजी सहायकों के संसद भवन के भीतर प्रवेश को प्रतिबंधित किया जाता है।’’ 

संसद के नोडल प्राधिकार लोकसभा सचिवालय ने निजी सहायकों के अलावा सेवानिवृत्त अधिकारियों, निजी अतिथियों और संयुक्त सचिव रैंक से निचले स्तर के अधिकारियों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। 

संसद का कामकाज तीन मई से शुरू होने के बाद वहां नियुक्त चार से ज्यादा अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद यह फैसला लिया गया है। संसदीय सौंध भवन की दो मंजिलों को सील भी करना पड़ा था और उन्हें संक्रमण मुक्त करने के बाद खोला गया। 

कोरोना के 1,359 नए मामले आए सामने

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,359 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार के पार चला गया। दिल्ली में अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक 1,513 संक्रमण के मामले तीन जून को सामने आए थे। 

एक बुलेटिन के मुताबिक, कोविड-19 के मृतकों की संख्या 650 तक पहुंच गई जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 25,004 हो गई। इसके मुताबिक, तीन जून को 44 मौत दर्ज की गईं जबकि दो जून को 17 मरीजों की मौत हुई थी। बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 23,645 मामले थे जबकि मृतकों की संख्या 606 थी।  

टॅग्स :कोरोना वायरससंसदलोकसभा संसद बिलराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप