लाइव न्यूज़ :

COVID-19: महाराष्ट्र में 2813, दिल्ली में 622 कोरोना के ताजा मामले दर्ज, बढ़ते मामलों को देख केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2022 19:45 IST

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,813 नए मामले आए, जो पिछले करीब चार महीने में एक दिन में सामने आए मरीजों की सबसे अधिक संख्या है। वहीं, पिछले चौबीस घंटे में एक मरीज की संक्रमण से मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते 24 घंटे में दिल्ली में 2 और महाराष्ट्र में 1 व्यक्ति की कोरोना से हुई मौतमहाराष्ट्र में नए मामलों में से अकेले मुंबई में 1,702 से आए हैंकेंद्र ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कहा- महामारी पर काबू पाने के लिए जारी रखें प्रयास

नई दिल्ली: दिल्ली में कोविड-19 का असर फिर से बढ़ने लगा है। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 633 नए मामले सामने आए और 2 मौतें भी हुई, जबकि 537 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 19,10,613 जबकि मृतकों की तादाद 26,216 हो गई है। विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में कुल 19,619 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। 

वहीं महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,813 नए मामले आए, जो पिछले करीब चार महीने में एक दिन में सामने आए मरीजों की सबसे अधिक संख्या है। वहीं, पिछले चौबीस घंटे में एक मरीज की संक्रमण से मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,571 हो गई है। 

बुलेटिन के मुताबिक, नए मामलों में से अकेले मुंबई में 1,702 से आए हैं और राज्य में दर्ज एकमात्र मौत भी महानगर में ही हुई है। विभाग ने बताया कि 15 फरवरी को आए 2,831 मामलों के बाद एक दिन में महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को दर्ज की गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इसके साथ ही राज्य में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के 79,01,628 मामले आ चुके हैं और 1,47,867 लोगों की मौत दर्ज की गई है। गौरतलब है कि बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,701 नए मामले आए थे। 

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। केंद्र ने राज्यों से कहा है कि पिछले 2 हफ्तों में कोविड-19 के मामलों में तेजी देखी गई है। केंद्र द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि उन्हें कोविड के खतरे को लेकर अपनी सुरक्षा में कमी नहीं करनी चाहिए और महामारी की स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अब तक की गई प्रगति पर काम करना जारी रखना चाहिए।

 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल