लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण माता-पिता खोने वाले बच्चों को हर महीने 4000 रुपये, सरकार के 8 साल पूरे होने पर PM मोदी ने घोषणा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2022 11:58 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर किसी को प्रोफेशनल कोर्स और उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन चाहिए तो उसमें भी पीएम केयर्स मदद करेगा। इसके अलावा, मोदी ने घोषणा की कि 18 से 23 वर्ष की आयु के लोगों को वजीफा प्रदान किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रोफेशनल कोर्स और उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन में भी पीएम केयर्स मदद करेगा।मोदी ने घोषणा की कि 18 से 23 वर्ष की आयु के लोगों को वजीफा प्रदान किया जाएगा।नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को आज आठ साल पूरे हो गए हैं।

नई दिल्ली: पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत लाभों को जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को घोषणा की कि कोविड -19 में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 4,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों के लिए यह घोषणा ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ के तहत की। सरकार ने इस योजना की शुरुआत पिछले वर्ष 29 मई को की थी और इसका मकसद ऐसे बच्चों की मदद करना है, जिन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 के बीच अपने माता-पिता, कानूनी अभिभावक, दत्तक माता-पिता को खो दिया हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर किसी को प्रोफेशनल कोर्स और उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन चाहिए तो उसमें भी पीएम केयर्स मदद करेगा। इसके अलावा, मोदी ने घोषणा की कि 18 से 23 वर्ष की आयु के लोगों को वजीफा प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति, साथ ही बच्चों के लिए पीएम केयर्स की पासबुक और आयुष्मान भारत के तहत एक स्वास्थ्य कार्ड भी हस्तांतरित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद थीं।

बता दें कि, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को आज आठ साल पूरे हो गए हैं। वह पहली बार 30 मई, 2014 को सत्ता में आई थी और 2019 में दोबारा सरकार बनाने में कामयाब रही।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपीएम केयर्स फंडPM Cares for Children: Supreme Courtमोदी सरकारकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच