लाइव न्यूज़ :

IIT मद्रास में थम नहीं रहा कोरोना, 32 और नए केस मिले, एक हफ्ते में 111 हुए कोविड-19 के शिकार

By अनिल शर्मा | Updated: April 26, 2022 14:47 IST

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 1,121 नमूने लिए गए थे, जिनमें से 32 मंगलवार सकारात्मक आए। IIT मद्रास में पहला मामला 19 अप्रैल, 2022 को पता चला था। तब से, हजारों नमूने एकत्र किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को 1,121 नमूने लिए गए थे, जिनमें से 32 मंगलवार सकारात्मक आएआईआईटी मद्रास में 19 अप्रैल को कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था

तमिलनाडु स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT मद्रास कोविड-19 मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले एक हफ्ते से संस्थान में सैकड़ों लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। अधिकारियों ने इस बात की आशंका जाहिर की है कि अभी मामलों में और वृद्धि देखी जा सकती है।

बता दें कि मंगलवार यानी 26 अप्रैल, 2022 को संस्थान में 32 और नए मामले सामने आए हैं। वहीं सोमवार तक संक्रमितों की संख्या 79थी। ऐसे में एक हफ्ते के भीतर ही कोविड संक्रमितों की संख्या 111 हो चुकी है।  IITM परिसर में परीक्षण और संपर्क ट्रेसिंग अभी भी चल रही है और अधिकारियों ने कहा है कि बाद में और मामलों के बढ़ने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 1,121 नमूने लिए गए थे, जिनमें से 32 मंगलवार सकारात्मक आए। IIT मद्रास में पहला मामला 19 अप्रैल, 2022 को पता चला था। तब से, हजारों नमूने एकत्र किए गए हैं। IIT चेन्नई परिसर में ही सकारात्मकता दर 3.84 प्रतिशत है।

IIT मद्रास और राज्य में कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक वर्चुअल रिव्यू मीटिंग की। वहीं तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने जिला अधिकारियों से सतर्क, जागरूक और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि सभी द्वारा COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। संक्रमण तेजी से न फैले, यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से परिसर में कोविड एसओपी लागू किया गया है

टॅग्स :IIT Madrasकोविड-19 इंडियाCOVID-19 IndiaTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज