लाइव न्यूज़ :

Covid-19 की वजह से पूर्वोत्तर के लोगों पर हो रहे हमला को रोकने के लिए अरुणाचल के विधायक ने की PM मोदी से हस्तक्षेप की मांग

By भाषा | Updated: April 11, 2020 16:29 IST

विधायक निनोंग एरिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नस्लीय भेदभाव की घटनाओं की निंदा करने का आग्रह किया। 

Open in App
ठळक मुद्देविधायक निनोंग एरिंग ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पूर्वोत्तर के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।विधायक निनोंग एरिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव से देश की नैतिकता को ठेस पहुंच रही है।

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के एक विधायक ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव और हमलों को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के चलते पिछले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आई थीं।

विधायक निनोंग एरिंग ने पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर चिंता प्रकट की और कहा कि इससे देश की नैतिकता को ठेस पहुंची है। एरिंग ने पत्र में लिखा, “कोविड-19 महामारी के कारण पूर्वोत्तर के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इससे देश की नैतिकता को ठेस पहुंच रही है।

उन्हें ‘कोरोना’ या ‘वायरस’ कहा जा रहा है।” मणिपुर की एक महिला ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर थूका और उसे “कोरोना” कहा। एक अन्य घटना में पूर्वोत्तर के दो छात्रों को हैदराबाद के सुपर मार्केट में घुसने नहीं दिया गया था।

इन दोनों घटनाओं का उल्लेख करते हुए पासीघाट पश्चिम से विधायक एरिंग ने कहा, “आज जब एक होने की आवश्यकता है तब देश में इस प्रकार का भेदभाव देख कर मेरा दिल रोता है। भारत ने सभी प्रकार के नस्लीय भेदभाव को समाप्त करने के अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया था।” एरिंग ने प्रधानमंत्री से नस्लीय भेदभाव की घटनाओं की निंदा करने का आग्रह किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज