लाइव न्यूज़ :

कोवाक्सिन अगले माह फेज-3ट्रायल का रिकॉर्ड डीजीसीआई को कर सकती है जमा

By एसके गुप्ता | Updated: January 22, 2021 20:03 IST

कंपनी ने डीजीसीआई से अपने आवेदन में 10 राज्यों में मुंबई, दिल्ली, पटना और लखनउ सहित 19 स्थानों पर ट्रायल के लिए कहा था। फिलहाल ट्रायल अंतिम चरण में है।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी वैक्सीन स्पूतनिक-5 को मार्च तक मिल सकती है मंजूरीफिलहाल ट्रायल अंतिम चरण में है। वैक्सीन का कोई मेजर साइड इफेक्ट भी नजर नहीं आया है।

नई दिल्ली: स्वदेश निर्मित कोरोना वैक्सीन कोवाक्सीन को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि फेज-3 ट्रायल पूरा हुए बिना ही वैक्सीन को आपातकाल उपयोग की मंजूरी दे दी गई। इसीलिए वैक्सीनेशन अभियान में फ्रंटलाइन वर्कर और डॉक्टर्स इसे लगवाने से मना कर रहे हैं। इस सवाल का जवाब देने के लिए भारत बायोटेक अगले माह तक ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) को फेज-3 ट्रायल के नतीजे पेश करने की तैयारी में है। 

आईसीएमआर भी इस कोशिश में लगा है कि ट्रायल के नतीजे कंपनी जल्द से जल्द पेश करे। जिससे अन्य देशों में सरकार वैक्सीन की आपूर्ति शुरू कर सके और वैक्सीन पर उठ रहे सवाल खत्म हो जाएं।स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक के वैक्सीनेशन अभियान से यह साफ हो गया है कि कोवाक्सीन और कोविशील्ड दोनों ही वैक्सीन सुरक्षित हैं। कोवाक्सीन को लेकर खड़े किए जा रहे सवाल गलत हैं। 

नीति आयोग के सदस्य और कोरोना टास्क फोर्स के चेयरमैन डा.वीके पॉल और एम्स के निदेशक डा.रणदीप गुलेरिया ने पहले दिन यह वैक्सीन लगवाने के बाद अपने अनुभव भी साझा किए। भारत बायोटेक ने अक्टूबर प्रथम सप्ताह में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) से तीसरे फेज के ट्रायल की अनुमति मांगी थी। 

महीने के अंत तक डीजीसीआई से इसकी अनुमति मिल गई थी और भारत बायोटेक ने नवंबर माह में कोवाक्सिन का फेज-3 ट्रायल 28500 लोगों पर शुरू किया। जिसके ट्रायल में करीब दो से ढाई माह का समय लगना था। यह समय जनवरी 2021 में पूरा हो रहा है। 

रूस की स्पूतनिक-5 मिल सकती है मार्च तक :

रूस की स्पूतनिक-5 वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल चल रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले दो माह में इसे अप्रूवल मिल जाएगी। स्पूतनिक वैक्सीन की भारत में कीमत 10 डॉलर (करीब 730 रुपये) होगी। इस वैक्सीन का ट्रायल डॉक्टर रेड्डी लैबोरेट्रीज मिलकर कर रही है। डॉक्टर रेड्डी के को-चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जीवी प्रसाद ने कहा है कि भारत में अब तक स्पूतनिक के पहले और दूसरे फेज के ट्रायल के अच्छे नतीजे आए हैं। इस वैक्सीन को 18 डिग्री के तापमान पर स्टोर किया जा सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"