लाइव न्यूज़ :

अदालत ने विजेंदर गुप्ता के खिलाफ मानहानि की शिकायत पर लिया संज्ञान

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:52 IST

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजेंदर गुप्ता के खिलाफ दायर एक आपराधिक मानहानि की शिकायत पर बुधवार को संज्ञान लिया। गहलोत ने गुप्ता पर दिल्ली परिवहन निगम द्वारा 1,000 लो फ्लोर बसें खरीदने के संबंध में उनकी मानहानि करने का आरोप लगाया है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार पांडे ने शिकायत पर विचार करने के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की। दिल्ली के परिवहन मंत्री गहलोत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि गुप्ता ने ‘‘जान बूझकर और दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य’’ से उनकी मानहानि की और राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए उनकी छवि बिगाड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि गुप्ता ने मौखिक के साथ ही लिखित रूप से ‘‘मानहानिजनक, शर्मनाक, हानिकारक, झूठे और मिथ्या आरोप’’ लगाए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गुप्ता ने ट्वीटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गहलोत के खिलाफ ‘‘अंधाधुंध, बेबुनियादी, दुर्भावनापूर्ण, शर्मनाक, दुर्भावनापूर्ण, हानिकारक अपमानजनक, ईर्ष्यापूर्ण और मानहानिजनक’’ बयान और अन्य सामग्री पोस्ट कीं। इसमें दावा किया गया है कि दिल्ली सरकार ने बसों के लिए एक निविदा निकाली थी और उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए यह ठेका टाटा को दिया लेकिन फिर भी सभी तरह के आरोप लगाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारतRewari Municipal Council Poll 2026: बीजेपी की विनीता पिप्पल ने 21,000 वोटों के भारी अंतर से अध्यक्ष पद जीता, कांग्रेस-आप को झटके पर झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल