लाइव न्यूज़ :

सूचना प्रौद्योगिकी नियमावली पर अदालत ने केंद्र को भेजा नोटिस

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:33 IST

Open in App

चेन्नई, 23 जून मद्रास उच्च न्यायालय ने नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली एक याचिका पर बुधवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया।

मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार राममूर्ति की प्रथम पीठ ने 13 कंपनियों के समूह ‘डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन’ की याचिका पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी नियमावली 2021 की संवैधानिकता को चुनौती दी गई थी।

याचिका को स्वीकार करते हुए पीठ ने इसे एक अन्य याचिका के साथ जोड़ दिया जो इससे पहले इसी मुद्दे पर मशहूर कर्नाटक संगीतकार टी एम कृष्णा द्वारा दायर की गई थी। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को इसकी अनुमति भी दी कि यदि उन पर नए नियमों के तहत दबाव डाला जाता है तो वे अदालत का रुख कर सकते हैं।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता पी एस रमन ने नियमों के कुछ प्रावधानों पर आपत्ति जताई। नियम 16 के तहत केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव किसी भी डिजिटल सूचना पर रोक लगा सकते हैं।

रमन ने अदालत से अनुरोध किया कि याचिका का निपटारा होने तक केंद्र नियमों के तहत कोई कार्रवाई न करे, इसके लिए अंतरिम आदेश जारी किए जाएं। बहरहाल, पीठ ने कहा कि इस चरण में अंतरिम आदेश की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अब तक मीडिया कंपनियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला