लाइव न्यूज़ :

अदालत ने प्रादेशिक सेना में चयन के लिए आठ महिलाओं की याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:01 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को उन आठ महिलाओं की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा जिन्होंने प्रादेशक सेना के लिए आवेदन दिया है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि 2019 में महिलाओं के लिए चयन खोलने के बाद भी अधिकारियों ने अबतक अंतिम नतीजा जारी नहीं किया और उम्मीदवारों का चयन कर भी लिया है। न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ ने याचिका पर केंद्र, सेना प्रमुख, अतिरिक्त भर्ती महानिदेशक एवं प्रादेशिक सेना को नोटिस जारी किये। अदालत इस मामले में अब 15 दिसंबर को आगे विचार करेगी। यह याचिका प्रादेशिक सेना कमीशन- 2019 के लिए अंतिम नतीजे के प्रकाश के बगैर अधिकारियों द्वारा प्राथमिक साक्षात्कार बोर्ड में प्रादेशिक सेना के अधिकारियों (गैर विभागीय) के तौर पर कमीशन के वास्ते उम्मीदवारों के चयन में किये गये कथित ‘ अनुचित, अतार्किक, मनमानापूर्ण एवं भेदभावकारी कृत्य’ के खिलाफ दायर की गयी है। आठ महिला आवेदकों की इस याचिका में कहा गया है कि अधिकारियों ने विवेक का इस्तेमाल किये बगैर ही ज्वाइनिंग निर्देश जारी करके अवैध रूप से कदम उठाया और कुछ उम्मीदवारों को प्रवेश दिलाया । याचिका के अनुसार उन्होंने (अधिकारियों ने) इस तथ्य की अनदेखी की कि अंतिम नतीजा आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है , साथ ही उन्हें (महिला आवेदकों को) इसकी सूचना भी नहीं दी गयी। याचिकाकर्ताओं ने वरिष्ठ वकील कार्तिक यादव के माध्यम से अर्जी दायर की है और अनुरोध किया है कि अधिकारियों को नतीजे के प्रकाश में उनके प्रतिवेदन पर गौर करने का निर्देश दिया जाए। याचिका के अनुसार अधिकारियों ने याचिकाकर्ताओं को जो जवाब दिया है उससे और अस्पष्टता एवं चिंता पैदा हो रही है , उन्होंने कहा कि है महिला उम्मीदवारों के लिए सीमित रिक्तता है एवं मेधा रिक्तता की उपलब्धता के आधार पर तैयार की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल