लाइव न्यूज़ :

अदालत ने कोविड टीका प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाने पर केंद्र से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:20 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड -19 के कोविशील्ड टीके की दो खुराकें लेने के बावजूद 64 वर्षीय एक वकील को अंतिम टीकाकरण प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाने से संबंधित एक याचिका पर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने दोनों सरकारों और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण को नोटिस जारी कर दस दिनों में जवाबी हलफनामा दायर करने को कहा। अदालत ने 23 अगस्त को अपने आदेश में कहा, ‘‘जवाबी हलफनामा, यदि कोई हो, जो दस दिनों के भीतर दायर किया जाए। उसके बाद एक सप्ताह के भीतर उसका जवाब दाखिल किया जाए। ” विश्वेश्वर श्रीवास्तव ने अपनी याचिका में दलील दी कि अप्रैल में कोविशील्ड की दूसरी खुराक देने के बावजूद उन्हें अभी तक अपना अंतिम टीकाकरण प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है जबकि शहर से बाहर काम से संबंधित यात्रा की खातिर उनके लिए इसकी तत्काल आवश्यकता है।याचिका में कहा गया है, "याचिकाकर्ता की परेशानी यह है कि टीके की दोनों खुराकें लेने के बावजूद प्रतिवादी नंबर एक की वेबसाइट / पोर्टल पर पर आंशिक रूप से टीकाकरण दिखाया गया है। मामले में अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज