लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री की वकीलों के लिए बीमा योजना पर अदालत ने बार कॉउंसिल से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:54 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री वकील कल्याण योजना के तहत बीमा का लाभ सभी वकीलों को देने के एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ दिल्ली सरकार की अपील पर बुधवार को दिल्ली बार कॉउंसिल को नोटिस जारी किया। उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश केआदेश के तहत योजना का लाभ यहां पंजीकृत सभी वकीलों को देने के लिए कहा गया है, भले ही उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराया हो। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की एक पीठ ने आदेश को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर दिल्ली बार काउंसिल और बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया तथा एकल न्यायाधीश के समक्ष याचिका दायर करने वाले वकील गोविन्द स्वरूप चतुर्वेदी को नोटिस जारी किये। इन सभी को 30 सितंबर से पहले नोटिस के जवा देने हैं। इस मामले में अब 30 सितंबर को आगे सुनवाई होगी। एकल न्यायाधीश के निर्देश पर रोक लगाने का अनुरोध करते हुए दिल्ली सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने स्पष्ट किया कि सरकार को दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के वकीलों के लिए इस नीति के क्रियान्वयन पर कोई आपत्ति नहीं है। पीठ ने कहा कि हम नोटिस के जवाब देने की तारीख पर इस पर गौर करेंगे। नायर ने दलील दी कि एकल न्यायाधीश ने इस योजना का शहर के बाहर के वकीलों तक विस्तार करके सरकार की नीति को गलत समझ लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस योजना का तमिलनाडु तक विस्तार क्यों नहीं कर देते। वहां के वकीलों को यह क्यों नहीं मिलना चाहिए। दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने कहा कि एकल न्यायाधीश ने इस योजना के लाभ का विस्तार एनसीआर के वकीलों तक करते समय सरकार द्वारा इसके लिए निर्धारित 50 करोड़ रूपए के बजट में हस्तक्षेप नहीं किया चतुर्वेदी ने कहा कि एकल न्यायाधीश के निर्देशों पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने 12 जुलाई को अपने आदेश में कहा था कि दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकृत लेकिन एनसीआर में रहने वाले वकीलों को इस योजना के दायरे से बाहर रखना भेदभाव पूर्ण और मनमाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज