लाइव न्यूज़ :

अदालत ने पलक्कड़ में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की जांच की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 13:57 IST

Open in App

कोच्चि, 22 दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की हत्या की जांच की स्थिति के बारे में एक रिपोर्ट दाखिल करने का राज्य सरकार को बुधवार को निर्देश दिया। इस साल नवंबर में पलक्कड़ जिले में आरएसएस कार्यकर्ती की हत्या कर दी गई थी।

अदालत ने मारे गए आरएसएस कार्यकर्ता की पत्नी की याचिका पर सुनवाई के दौरान केरल सरकार को यह निर्देश दिया। मृतक कार्यकर्ता की पत्नी ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया है।

रिपोर्ट पेश करने का आदेश देते हुए अदालत ने याचिकाकर्ता से पूछा, "जांच अधिकारी (आईओ) ने क्या गलत किया है जो जांच (सीबीआई को) स्थानांतरित करने का अनुरोध किया जा रहा है?"

अदालत ने कहा कि इस मामले में अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी।

ए संजीत (27) की 15 नवंबर को उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी पत्नी को उसके दफ्तर छोड़ने जा रहा था।

बाद में पुलिस ने इस मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक पदाधिकारी सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा था कि गिरफ्तार पीएफआई पदाधिकारी संजीत की हत्या में सीधे तौर पर शामिल था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ परिवार संगठनों ने आरोप लगाया है कि सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ता, पीएफआई की राजनीतिक शाखा, दिनदहाड़े हुई इस हत्या के पीछे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां