लाइव न्यूज़ :

फैसलाः गर्भावस्था के कारण छात्रा को अटेंडेंस में राहत देने से अदालत का इनकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 18, 2018 02:41 IST

अदालत का गर्भावस्था के कारण कक्षाओं से नदारद रहने के लिए छात्रा को राहत देने से इनकार

Open in App

नई दिल्ली, 18 मईः भारत सरकार ने मैटरनिटी लीव बढ़ाकर भले ही 26 हफ्ते कर दिए हों लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने गर्भावस्था के अंतिम दौर के कारण कक्षाओं से दूर रही दिल्ली विश्वविद्यालय में कानून की द्वितीय वर्ष की एक छात्रा को उपस्थिति में किसी तरह की ढील देने से मना कर दिया है। 

जस्टिस रेखा पल्ली ने कहा कि अदालत ने पाया कि एलएलबी पाठ्यक्रम के चौथे सेमेस्टर की नियमित कक्षाओं में उपस्थित होने के लिए छात्रा के पास उचित कारण है, इसके बावजूद बार काउंसिल ऑफ इंडिया के कानूनी शिक्षा नियमों से संबंधित प्रावधानों और उच्च न्यायालय के पूर्व के फैसलों को देखते हुए उसे राहत नहीं दी जा सकती। अदालत ने कहा , ‘‘उपरोक्त कारणों को देखते हुए लंबित याचिका सहित रिट याचिका खारिज की जाती है। ’’ 

अंकिता मीना नाम की छात्रा ने अपनी याचिका में 16 मई से शुरू हो रही एलएलबी की चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में हिस्सा लेने की मंजूरी के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय को निर्देश देने की मांग की थी। उसने कहा था कि गर्भावस्था के कारण वह जरूरी 70 प्रतिशत उपस्थिति हासिल नहीं कर पायी। 

विश्वविद्यालय के वकील ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि एलएलबी डिग्री पाठ्यक्रम एक पेशेवर पाठ्यक्रम है और उसमें व्याख्यानों के लिए नियमित उपस्थिति अनिवार्य है। अदालत ने वकील के दावे से सहमित जतायी कि एलएलबी एक विशेष पेशेवर पाठ्यक्रम है जहां बार काउंसिल के नियमों के तहत ढील नहीं दी जा सकती।

PTI Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टगर्भावस्था
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल