लाइव न्यूज़ :

फेसबुक और गूगल को हटाने होंगे शशिकला से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट, कोर्ट ने दिया सख्त आदेश

By भाषा | Updated: September 17, 2018 21:21 IST

इसके पहले शशिकला ने कहा था कि कुछ अज्ञात लोग धमकी दे रहे थे कि उनकी तस्वीरों और वीडियो में छेड़छाड़ के बाद उन्हें अपलोड कर उनकी छवि खराब कर दी जाएगी।

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को फेसबुक और गूगल को निर्देश दिया कि वे अन्नाद्रमुक की निष्कासित सांसद शशिकला पुष्पा से संबंधित कथित आपत्तिजनक सामग्री तुरंत हटाएं।

इसके पहले शशिकला ने कहा था कि कुछ अज्ञात लोग धमकी दे रहे थे कि उनकी तस्वीरों और वीडियो में छेड़छाड़ के बाद उन्हें अपलोड कर उनकी छवि खराब कर दी जाएगी।

 न्यायमूर्ति योगेश खन्ना ने कहा कि पुष्पा के वकील ने यूआरएल मुहैया कराए हैं। इसलिए सोशल मीडिया मंचों को ऐसी सामग्रियों को तुरंत हटा देना चाहिए।

अदालत ने सोशल मीडिया मंचों से लिखित दलीलें पेश करने को कहा। मामले में अब अगली सुनवाई अगले साल 14 जनवरी को होगी।

इससे पहले अदालत ने फेसबुक इंडिया, गूगल इंडिया, यू-ट्यूब और ट्विटर इंडिया को राज्यसभा सदस्य की किसी भी आपत्तिजनक तस्वीरों को प्रकाशित करने से रोक दिया था।

शशिकला पुष्पा एक जमाने में एआईएडीएमके नेता और तमिलनाडु की सीएम रही जयललिता की करीबी मानी जाती थीं।

शशिकला के भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरने के बाद जयललिता ने उनसे किनारा कर लिया था। जयललिता का दिसंबर 2016 में निधन हो गया। 

टॅग्स :एआईडीएमकेजयललिता
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतएआईएडीएमके छोड़कर डीएमके में शामिल 3 बार के पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति हलचल, NDA को बड़ा झटका, बोडी मेट्टू निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः 2021 में 20 पर बीजेपी और 191 सीट पर अन्नाद्रमुक लड़े चुनाव?, नयनार नागेंद्रन ने कहा-सीट बंटवारा फाइनल, घोषणा जल्द

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः एक कदम और NDA, पलानीस्वामी से मिले अंबुमणि रामदास, बीजेपी के साथ पीएमके

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप