लाइव न्यूज़ :

अदालत ने द्रमुक सांसद को जमानत दी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:25 IST

Open in App

चेन्नई, 19 नवंबर मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को द्रमुक सांसद टी आर वी एस रमेश को जमानत दे दी, जिन्हें सितंबर में उनके काजू कारखाने में 60 वर्ष के एक कर्मचारी की मौत के सिलसिले में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था।

लोकसभा में कडलूर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे रमेश ने हत्या के आरोप वाले इस मामले में एक स्थानीय अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में पिछले महीने सीबी-सीआईडी ने जांच की थी।

न्यायमूर्ति एम निर्मल कुमार ने शुक्रवार को रमेश की जमानत अर्जी पर आदेश जारी किया।

रमेश के खिलाफ कदमपुलियार पुलिस ने मूल रूप से मामला दर्ज किया था। बाद में इसे सीबी-सीआईडी को हस्तांतरित कर दिया गया और सांसद को मुख्य आरोपी बनाया गया। इसमें उनके कारखाने के कर्मचारी गोविंदारासू की हत्या का आरोप भी जोड़ा गया।

इसके बाद रमेश ने 11 अक्टूबर को पनरुती में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष समर्पण कर दिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने हिरासत में उनसे पूछताछ भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल