लाइव न्यूज़ :

आसाराम बापू को कोर्ट ने ठहराया दोषी, साल 2013 के बलात्कार के मामले में आया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2023 18:32 IST

इस मामले में महिला की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। आसाराम बापू समेत इस केस में उसका बेटा नारायण साईं, पत्नी लक्ष्मी, बेटी भारती और चार महिला अनुयायियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआसाराम बापू को गांधीनगर कोर्ट ने ठहराया दोषी।महिला के साथ आश्रम में रेप करने का आरोपी है आसाराम मामला साल 2013 का अहमदाबाद स्थित आसाराम बापू के आश्रम का है।

गांधीनगर:गुजरात के गांधीनगर स्थित अदालत ने सोमवार को आसाराम बापू को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया है। आसाराम बापू पर आरोप है कि उसने अहमदाबाद के मोटेरा स्थित अपने आश्रम में साल 2013 में सूरत की एक महिला के साथ बार-बार बलात्कार किया था। इस मामले में कोर्ट ने मंगलवार को सजा सुनाने का फैसला किया है। 

मामले में महिला की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। आसाराम बापू समेत इस केस में उसका बेटा नारायण साईं, पत्नी लक्ष्मी, बेटी भारती और चार महिला अनुयायियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। सबूतों के अभाव में इन सभी आरोपियों को गांधीनगर स्थित कोर्ट ने बरी कर दिया था। हालांकि, आसाराम बापू पर बलात्कार के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 354ए, 370(4), 376, 506 और 120(बी) के तहत केस दर्ज किया गया था।

जेल में सजा काट रहा आसाराम बापू 

गौरतलब है कि इस समय आसाराम बापू जोधपुर की एक जेल में बंद है। साल 2018 में आसाराम को कोर्ट ने एक अलग यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराया था। आसाराम को साल 2013 में अपने जोधपुर आश्रम में एक नाबालिग के साथ यौन शोषण करने का दोषी पाया गया। इस मामले में आसाराम को अगस्त 2013 में इंदौर से गिरफ्तार किया गया था और सितंबर 2013 में जोधपुर लाया गया था। 

टॅग्स :आसारामगुजरातकोर्टरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला