लाइव न्यूज़ :

मुंबई: चलती लोकल से उतर 'किकी चैलेंज' करना 3 युवकों को पड़ा मंहगा, कोर्ट ने कहा झाडू लगाओ

By भाषा | Published: August 10, 2018 2:31 AM

अधिकारी ने बताया कि रेलवे अदालत ने आदेश दिया है कि तीनों वसई रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक साफ करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्त: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक स्थानीय अदालत ने किकी चैलेंज का वीडियो पोस्ट करने वाले तीन लोगों को वसई रेलवे स्टेशन पर लगातार तीन दिन तक सफाई करने का आदेश दिया है। वीडियो में ये तीनों चलती ट्रेन में "किकी चैलेंज" पर अमल करते दिख रहे हैं।किकी चैलेंज की शुरुआत कनाडा के रैपर ड्रेक ने की। इस चैलेंज की शुरुआत करते हुए ड्रेक ने चलते वाहन से कूदकर अपने गीत ‘‘इन माई फीलिंग्स’’ पर डांस किया था। श्याम शर्मा (24), ध्रुव (23) ओर निशांत (20) ने पश्चिम रेलवे के वसई स्टेशन पर वीडियो बनाया था। एक सप्ताह पहले अपलोड किये जाने के बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं।रेलवे सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों लोगों को कल गिरफ्तार किया गया और उन्हें वसई रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें तीन दिन तक स्थानीय रेलवे स्टेशन को साफ करने का आदेश देने के साथ-साथ उनसे रेलयात्रियों को किकी चैलेंज जैसे स्टंट से दूर रहने के बारे में जानकारी देने को भी कहा।अधिकारी ने बताया कि रेलवे अदालत ने आदेश दिया है कि तीनों वसई रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक साफ करेंगे। साथ ही यात्रियों को किकी चैलेंज जैसे खतरनाक स्टेंट के बारे में भी जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि इन सभी को भारतीय रेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। इन धाराओं के तहत एक साल तक की जेल और 500 रुपये का जुर्माने का प्रावधान है।

क्या है 'किकी चैलेंज'?

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :किकी चैलेंजमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMumbai Airport: 80 साल के बुजुर्ग की मौत, 'जीवनसाथी' के साथ 1.5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था

भारतआदमी बनाम श्वान: किसकी होगी जीत?

भारतLMOTY 2024: संकटमोचक' गिरीश महाजन को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया

भारतLMOTY 2024: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को मनोरंजन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' पुरस्कार प्रदान किया गया

भारतLMOTY 2024: 'संकटमोचक' गिरीश महाजन का सम्मान, लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर का पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतGovind Dholakia News: राम मंदिर में 11 करोड़ दान, ढोलकिया के पास 279 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति, जानें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कितने करोड़ के मालिक!

भारतCongress Relief: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ी राहत, आयकर ट्रिब्यूनल ने खातों पर लगी रोक हटाई, जानें घटनाक्रम

भारतCanada: 'बेटे का लाश', भारत लाने के लिए परिजनों ने लगाई विदेश मंत्री से गुहार

भारतLokmat Maharashtrian Of The Year Awards 2024: लोकमत अवार्ड शो में इस हस्तियों को मिला सम्मान, यहां पढ़ें विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारतब्लॉग: अबुधाबी में मंदिर के साथ इतिहास के नए अध्याय का निर्माण