LMOTY 2024: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को मनोरंजन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' पुरस्कार प्रदान किया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 15, 2024 08:44 PM2024-02-15T20:44:58+5:302024-02-15T20:48:10+5:30

Next

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को मनोरंजन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।

दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता के लिए रणबीर कपूर ने इस साल के 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। रणबीर को दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र कपूर ने सम्मानित किया।

रणबीर कपूर को बॉलीवुड में 17 साल हो गए हैं। उन्होंने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था।

फिलहाल रणबीर फिल्म एनिमल के चलते चर्चा में हैं। फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने रणविजय सिंह की भूमिका निभाई। वह कभी न देखे गए गुस्से वाले किरदार में नजर आए।

उनकी एंट्री पर थिएटर में सीटियां बजी। रणबीर कपूर की एक्टिंग स्किल्स की हमेशा सराहना होती रही है। अभिनय उन्हें अपने परिवार से विरासत में मिला। उन्हें अभिनय की प्रेरणा अपने पिता दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से मिली। मां नीतू कपूर भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।