LMOTY 2024: संकटमोचक' गिरीश महाजन को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 15, 2024 09:23 PM2024-02-15T21:23:18+5:302024-02-15T21:26:23+5:30

Next

महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मेधावी व्यक्तियों का सम्मान समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। 15 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में बीजेपी नेता और राज्य सरकार में मंत्री गिरीश महाजन को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

गिरीश महाजन ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से यह विशेष पुरस्कार स्वीकार किया। महाजन जो बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं, 1995 से 2019 तक लगातार छह बार जामनेर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल कर चुके हैं।

गिरीश महाजन बीजेपी में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। गिरीश महाजन को पार्टी में संकटमोचक के रूप में भी जाना जाता है।

क्योंकि वह पार्टी और सरकार के सामने आने वाली बाधाओं का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 2014 में जब भाजपा राज्य में सत्ता में आई, तो गिरीश महाजन ने जल संसाधन विभाग के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।

2022 में राज्य में सत्ता हस्तांतरण के बाद उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड, महाराष्ट्र के नंबर 1 मीडिया ग्रुप लोकमत के द्वारा महाराष्ट्र के मान सम्मान को विविध क्षेत्र में बढ़ाने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित करने की एक पहल है। हर साल यह अवार्ड बॉलीवुड, राजनीति, स्पोर्ट्स से लेकर समाजसेवा तक से जुड़े लोगों सम्मान के तौर पर प्रदान किया जाता है।