लाइव न्यूज़ :

न्यायालय 3 विधायकों की अयोग्यता बरकरार रखने फैसलों के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत

By भाषा | Updated: August 25, 2021 16:05 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय मणिपुर से कांग्रेस के तीन पूर्व विधायकों की उन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए बुधवार को सहमत हो गया जिसमे उन्हें सदस्यता के अयोग्य घोषित करने का अध्यक्ष का निर्णय बरकरार रखने के मणिपुर उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी गई है।विधानसभाध्यक्ष ने पिछले साल 18 जून को अपने आदेश में तीनों विधायकों को सदन की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया था। शीर्ष अदालत ने अयोग्य ठहराए गए विधायकों की तीन अलग-अलग याचिकाओं पर नोटिस जारी कर विधानसभाध्यक्ष कार्यालय और अन्य से जवाब मांगा है। पूर्व विधायकों ने उच्च न्यायालय के दो जून, 2021 के फैसलों को चुनौती दी है जिनमें कहा गया था कि विधानसभाध्यक्ष के पास यह निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त सामग्री थी कि उन्होंने स्वेच्छा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) की सदस्यता छोड़ दी थी।अयोग्यता याचिकाएं दायर किए जाने के बाद विधानसभाध्यक्ष ने पिछले साल 18 जून को तीन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। अयोग्यता याचिकाओं में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने स्वेच्छा से कांग्रेस की सदस्यता छोड़ दी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना समर्थन दिया है। अयोग्यता याचिका में यह भी आरोप लगाया गया था कि उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया था। न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की पीठ ने प्रतिवादियों को दो सप्ताह के भीतर अपने हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिया। इस मामले में अब 29 सितंबर को आगे सुनवाई होगी। न्यायालय के बीरेन सिंह, येंगखोम सुरचंद्र सिंह और एस बीरा सिंह तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। ये विधायक मार्च 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पीठ से अनुरोध किया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाई जाए। पीठ ने कहा कि वह याचिकाओं पर नोटिस जारी कर रही है और मामले में अब 29 सितंबर को सुनवाई होगी। रोहतगी ने पीठ से कहा कि याचिकाकर्ताओं ने सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है क्योंकि उच्च न्यायालय ने उनकी अयोग्यता को कायम रखा है और अयोग्यता का कथित आधार यह है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता स्वेच्छा से छोड़ दी है। उन्होंने दलील दी कि अयोग्यता कार्यवाही में कई खामियां थीं और मामला कथित तौर पर उन मीडिया रिपोर्टों और तस्वीरों के आधार पर बनाया गया था कि इन विधायकों को भाजपा नेताओं के साथ देखा गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायकों ने आरोपों से इंकार किया है और कहा है कि वे अभी भी कांग्रेस के साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज