लाइव न्यूज़ :

देश को फैसला करना होगा, गन्ने की मिठास बढ़ेगी या जिन्ना के अनुयायी उत्पात मचाएंगे: आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: November 25, 2021 17:40 IST

Open in App

नोएडा(उत्तर प्रदेश), 25 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि देश को यह फैसला करना होगा कि गन्ने की मिठास बढ़ेगी या ‘‘पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के अनुयायी उत्पात मचाएंगे।’’ आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गौतम बुद्ध नगर के जेवर इलाके में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखे जाने के लिए आयोजित समारोह में विपक्ष पर निशाना साधा।

उन्होंने सरकार के विभिन्न प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर है। भाजपा नेता ने बिना किसी विवाद के हवाई अड्डे के लिए अपनी भूमि के अधिग्रहण की अनुमति देने वाले 7,000 से अधिक किसानों का भी धन्यवाद किया।

आदित्यनाथ ने कहा कि यह कार्यक्रम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक ‘‘बहुप्रतीक्षित क्षण’’ है। उन्होंने कहा कि यहीं से किसानों ने गन्ने से क्षेत्र में मिठास बढ़ाने की पहल शुरू की थी।

उन्होंने हजारों लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कुछ लोगों ने गन्ने की मिठास को कड़वाहट में बदल कर यहां दंगों की एक श्रृंखला खड़ी की थी। आज देश को फैसला करना है कि क्या वह गन्ने की मिठास बढ़ाएगा या जिन्ना के अनुयायियों से फिर दंगा करने की अनुमति देगा ।’’

सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले महीने जिन्ना की तुलना महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और जवाहरलाल नेहरू से करते हुए कहा था कि उन सभी ने देश को स्वतंत्र कराने में योगदान दिया। उनके इस बयान की भाजपा समेत कई दलों ने आलोचना की थी।

आदित्यनाथ ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी को जन कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाना हो या विकास के लिए नए बुनियादी ढ़ांचों का निर्माण करना हो या फिर लोगों की आस्था का सम्मान करना हो, उत्तर प्रदेश मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूरी धारणा बदलकर यह हो गई है कि राज्य प्रगति और विकास कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने गौतम बुद्ध नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में करोड़ों रुपए की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी दिनों में क्षेत्र में रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का ‘‘उपहार’’ देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

इस समारोह में गौतम बौद्ध नगर से सांसद महेश शर्मा, स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह, पंकज सिंह और तेजपाल समेत कई केंद्रीय और राज्य के मंत्री भी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया